Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Upcoming TATA EVs: टाटा मोटर्स इन 3 इलेक्ट्रिक कारों के लॉन्च की कर रही तैयारी, जानिए डिटेल्स

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 09:51 PM (IST)

    Tata Motors निकट भविष्य में भारतीय बाजार के अंदर 3 नई इलेक्ट्रिक कार पेश करने की तैयारी कर रही है। इसमें Tata Nexon EV Facelift Tata Punch EV और Tata ...और पढ़ें

    टाटा मोटर्स निकट भविष्य में 3 नई इलेक्ट्रिक कारों को पेश करने के लिए तैयार है।
    टाटा मोटर्स निकट भविष्य में 3 नई इलेक्ट्रिक कारों को पेश करने के लिए तैयार है।

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। लगातार बढ़ रहे ईंधन के दामों के चलते लोग इलेक्ट्रिक गाड़ियां अपना रहे हैं। देश की पॉपुलर कार निर्माता कंपनी Tata Motors जल्द ही भारतीय बाजार में 3 नई Electric Car पेश करने को तैयार है। इसमें Tata Nexon EV Facelift, Tata Punch Electric, Tata Curvv EV शामिल हैं। आइए, इनके बारे में जान लेते हैं।

    Tata Nexon EV Facelift

    टाटा नेक्सन कॉम्पैक्ट एसयूवी का नया वर्जन अगले महीने के मध्य तक घरेलू बाजार में पेश किया जाएगा और इसके बाद अपडेटेड नेक्सॉन ईवी आने की संभावना है। देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली पैसेंजर ईवी कर्व कॉन्सेप्ट से डिजाइन प्रेरणा लेगी, जबकि इंटीरियर में भी पूरी तरह से बदलाव किया जाएगा। हम उम्मीद करते हैं कि इसमें वही बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर जारी रहेंगे, क्योंकि दावा की गई ड्राइविंग रेंज में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है।

    टेस्टिंग म्यूल्स की सामने आई तस्वीरों में नेक्सॉन ईवी और टियागो ईवी के विपरीत सामने एक चार्जिंग पोर्ट की उपस्थिति का संकेत देती हैं। इंटीरियर को कई अपडेट मिलेंगे, क्योंकि इसमें एक नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और एक अपडेटेड डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल मिलने की संभावना है। इस साल के अंत तक इसकी बिक्री शुरू होने की उम्मीद है।

    Tata Punch EV

    आईसीई टाटा पंच 2021 के अंत में बाजार में लॉन्च होने के बाद से ग्राहकों के बीच तुरंत हिट हो गई थी। ये वर्तमान में पेट्रोल और सीएनजी रूपों में उपलब्ध है, जबकि इसका इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी डेवलप किया जा रहा है। इसे ब्रांड के लाइनअप में टियागो ईवी के ऊपर स्थित किया जाएगा और इसे जिपट्रॉन तकनीक के साथ शामिल किया जाएगा। ये ALFA (एजाइल लाइट फ्लेक्सिबल एडवांस्ड) प्लेटफॉर्म पर चलने वाली पहली टाटा की पहली इलेक्ट्रिक कार बन जाएगी।

    खबरें और भी

    Tata Curvv EV

    टाटा कर्व कॉन्सेप्ट को इस साल की शुरुआत में 2023 ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था। 2024 में कर्व के ICE और EV संस्करण भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। जीरो-उत्सर्जन कर्व संभवतः अगले साल की पहली छमाही में आने वाला पहला वाहन होगा। लॉन्च के बाद यह ब्रांड का सबसे एडवांस इलेक्ट्रिक वाहन बन जाएगा।