Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अप्रैल में लॉन्च होने वाली हैं ये धांसू टू-व्हीलर्स, Simple One भी ला सकती है अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Sat, 25 Mar 2023 05:00 PM (IST)

    अप्रैल में होंडा Activa 125 H-Smart लॉन्च हो सकती है। हालांकि कंपनी इसके बारे में ऑफिसियल जानकारी नहीं दी है। ऑटो लॉक/अनलॉक रिमोट इंजन स्टार्ट कीलेस इ ...और पढ़ें

    Simple One भी ला सकती है अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर
    Simple One भी ला सकती है अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अगर आप कोई नई टू-व्हीलर खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो थोड़ा सा इंतजार और कर लें। क्योंकि, अगर महीने सिंपल वन, होंडा जैसे धांसू टू-व्हीलर लॉन्च हो सकती हैं। आइये जानते हैं अगले महीने लॉन्च होने वाली टू-व्हीलर्स के बारे में।

    Honda Activa 125 H-Smart

    अप्रैल में होंडा Activa 125 H-Smart लॉन्च हो सकती है। हालांकि, कंपनी इसके बारे में ऑफिसियल जानकारी नहीं दी है। ऑटो लॉक/अनलॉक, रिमोट इंजन स्टार्ट, कीलेस इग्निशन जैसे कई एडवांस फंशंस को कंपनी इस अपडेटेड स्कूटर में जोड़ सकती है। इसके अवाला, बीएस6 फेज 2 के दूसरे फेज के मानदंडों का पालन करने वाले इंजन को भी कंपनी नए अपडेट्स में लेकर आ सकती है।

    Simple One

    Simple One इलेक्ट्रिक स्कूटर का इंतजार काफी लंबे समय से चल रहा है। सिंपल वन अप्रैल के अंत तक बिक्री पर जाने की उम्मीद है। माडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, इस अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर का प्रोडक्शन जल्द ही शुरू होने जा रहा है। सिंपल वन वैकल्पिक बैटरी पैक के साथ 300 किमी रेंज देने का दावा कर रही है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिजाइन भी काफी अच्छी है। कंपनी की तरफ से कोई ऑफिसियल जानकारी नहीं मिल पाई है।

    2023 Triumph Street Triple R & RS 

    2023 Triumph Street Triple R & RS बाइक भी अगले महीने लॉन्च हो सकती है। बता दे यह टू व्हीलर पहले मार्च में लॉन्च होने वाला था, लेकिन ट्रायम्फ मोटरसाइकिल इंडिया ने आखिरी घंटे में घोषणा की कि 2023 ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल आर एंड आरएस के लॉन्च की तारीख अनिश्चित काल के लिए टाल दी गई है।

    खबरें और भी

    फिलहाल कोई नई लॉन्च तिथि नजर नहीं आ रही है, संभावना है कि बाइक इस साल अप्रैल तक भारत में अपना रास्ता बना लेगी।