विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Honda CB 350 रेंज को किया अपडेट, नए रंग और ग्राफिक्‍स के साथ हुई लॉन्‍च, कितनी है कीमत?

Published: Tue, 22 Sep 2026 02:08 PM (IST)

दो पहिया वाहन सेगमेंट में होंडा की ओर से कई विकल्‍प ऑफर किए जाते हैं। निर्माता ने हाल में ही ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में होंडा मोटरसाइकिल और स्‍कूटर इंडिया की ओर से कई विकल्‍प ऑफर किए जाते हैं। निर्माता की ओर से 350 सीसी सेगमेंट में Honda CB 350 मोटरसाइकिल रेंज को भी बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। निर्माता ने हाल में ही इस रेंज को अपडेट करने के बाद लॉन्‍च कर दिया है। इसमें किस तरह के बदलाव किए गए हैं। किस कीमत पर इस रेंज को ऑफर किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

अपडेट हुई Honda CB 350 रेंज

होंडा ने अपनी 350 सीसी सेगमेंट में आने वाली सीबी 350 रेंज को अपडेट कर दिया है। अपडेट के साथ ही इस रेंज को औपचारिक तौर पर लॉन्‍च किया गया है। जिसमें सीबी350, सीबी350आरएस और सीबी350सी जैसी मोटरसाइकिल शामिल हैं।

क्‍या हुआ अपडेट

निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस मोटरसाइकिल रेंज में नए रंगों के विकल्‍प को जोड़ा गया है। इस रेंज में और किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कितना दमदार इंजन

होंडा की सीबी 350 रेंज में निर्माता की ओर से 348.6 सीसी की क्षमता का इंजन दिया जाता है। इस इंजन से मोटरसाइकिल को 20.8 बीएचपी की पावर और 30 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जिसके साथ पांच स्‍पीड ट्रांसमिशन को दिया जाता है।

क्‍या है खासियत

होंडा सीबी 350 रेंज में एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, एलईडी इंडीकेटर, एलईडी टेल लाइट, होंडा सिंक, होंडा सेलेक्‍टेबल टॉर्क कंट्रोल, असिस्‍ट और स्लिपर क्‍लच, दोनों पहियों पर डिस्‍क ब्रेक, ड्यूल चैनल एबीएस जैसे फीचर्स को दिया गया है।

कितनी है कीमत

होंडा की ओर से सीबी 350 रेंज में बेस वेरिएंट के तौर पर STD को ऑफर किया जाता है। जिसमें पर्ल इग्नियस ब्लैक; पर्ल डीप ग्राउंड ग्रे रंग के विकल्‍प मिलते हैं। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 1.95 लाख रुपये है। DLX वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 1.98 लाख रुपये, क्रोम वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत दो लाख रुपये है।

Honda CB350RS की एक्‍स शोरूम कीमत दो लाख रुपये है। इसके मिड वेरिएंट DLX की एक्‍स शोरूम कीमत 2.02 लाख रुपये है।

Honda CB350C मोटरसाइकिल के बेस वेरिएंट STD की एक्‍स शोरूम कीमत दो लाख रुपये है। DLX वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 2.03 लाख रुपये है। इसके स्‍पेशल एडिशन की एक्‍स शोरूम कीमत 2.05 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें- KTM Duke 390 Review: 350 सीसी इंजन की मोटरसाइकिल खरीदना आपके लिए कितना है सही?