विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vehicle Sales: फरवरी में वाहनों की बिक्री में हुई बढ़ोतरी, FADA ने जारी की रिपोर्ट

Published: Thu, 07 Mar 2024 10:00 AM (IST)

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) की ओर से वाहनों की बिक्री को लेकर एक रिपोर्ट जारी की गई है। ...और पढ़ें

FADA की ओर से फरवरी 2024 में वाहनों की बिक्री की रिपोर्ट जारी की गई है।
FADA की ओर से फरवरी 2024 में वाहनों की बिक्री की रिपोर्ट जारी की गई है।

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। फरवरी 2024 के दौरान देशभर में वाहनों की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फाडा की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में किस सेगमेंट में कितने वाहनों की बिक्री हुई है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

कितनी हुई बिक्री

फाडा की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में फरवरी 2024 के दौरान कुल 2029541 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई है। जिसमें दो पहिया, तीन पहिया, निजी वाहन, कमर्शियल वाहनों के साथ ही ट्रैक्‍टर भी शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्‍यादा बिक्री दो पहिया वाहन सेगमेंट में हुई है। इसके बाद निजी वाहन की बिक्री सबसे ज्‍यादा दर्ज की गई है।

किस सेगमेंट में कितनी बिक्री

फेडरेशन ऑफ ऑटोमबाइल डीलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में 1439523 यूनिट्स दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई है। इसके बाद निजी वाहनों की बिक्री 330107 यूनिट्स की रही है। तीन पहिया सेगमेंट में फरवरी 2024 के दौरान कुल 94918 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई है। कमर्शियल वाहनों की बीते महीने में 88367 यूनिट्स बिक्री हुई। ट्रैक्‍टर सेगमेंट में 76626 यूनिट्स की बिक्री बीते महीने में हुई है।

यह भी पढ़ें - Citroen C3 Aircross के ऑटोमैटिक वेरिएंट की 12.85 लाख रुपये में हुई एंट्री, जानिए क्या हैं खूबियां

किसमें कितनी बढ़ोतरी

फाडा की रिपोर्ट के मुताबिक ईयर ऑन ईयर बेसिस पर सबसे ज्‍यादा बढ़ोतरी तीन पहिया सेगमेंट में हुई है। जानकारी के मुताबिक इस सेगमेंट में 23.88 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद 13.25 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ दो पहिया वाहन सेगमेंट रहा। जबकि तीसरे पायदान पर 12.36 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ निजी वाहन सेगमेंट रहा। इसके बाद 11 फीसदी की बढ़ोतरी ट्रैक्‍टर सेगमेंट में और 4.78 फीसदी की वार्षिक बढ़ोतरी कमर्शियल वाहन सेगमेंट में दर्ज की गई है।

फरवरी 2023 में कितनी बिक्री

बीते साल फरवरी महीने में देशभर में कुल 1794866 यूनिट्स वाहनों की बिक्री हुई थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इस साल फरवरी महीने में 13.07 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते साल दो पहिया वाहन सेगमेंट में 1271073 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यात्री वाहन सेगमेंट में 293803, तीन पहिया सेगमेंट में 76619, कमर्शियल सेगमेंट में 84337 और ट्रैक्‍टर सेगमेंट में 69034 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

यह भी पढ़ें - MG ने ZS EV का Exite Pro वेरिएंट किया लॉन्‍च, जानें कीमत और फीचर्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।