Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तमिलनाडु ने CM Vijay ने चलाई Mahindra Bolero, तस्वीरें देख Anand Mahindra ने दिया ये बड़ा रिएक्शन

    Updated: Thu, 21 May 2026 04:32 PM (IST)

    Tamil Nadu CM Vijay Car: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय ने चेन्नई में सरकारी कार्यक्रम के दौरान Mahindra Bolero चलााई। सोशल मीडिया पर वायरल हुई इन तस ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) ने तमिलनाडु 2026 चुनाव में जीत हासिल कर ली है। इसके साथ ही पार्टी ने AIADMK और DMK के 50 साल पुराने दबदबे को तोड़कर इतिहास रच दिया है। हाल ही में मुख्यमंत्री विजय को तमिलनाडु सरकार द्वारा शामिल की गई नई Mahindra Bolero चलाते हुए देखा गया था। CM Vijay की ये तस्वीरें देखते हैं देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। अब इसपर Anand Mahindra ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

    मुख्यमंत्री ने चलाई Bolero

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने चेन्नई सचिवालय में आयोजित एक वाहन फ्लैग-ऑफ (हरी झंडी दिखाने के) कार्यक्रम में Mahindra Bolero चलाई। उन्होंने स्वास्थ्य जन कल्याण विभाग के लिए 2.9 करोड़ रुपए की कीमत वाले 40 नए वाहनों का उद्घाटन भी किया। वह इस गाड़ियों के बेड़े के लिए चुने गए ड्राइवरों को चाबियां सौंप रहे थे तभी बेड़े के आखिरी ड्राइवर ने CM Vijay को इस SUV की सवारी करने के लिए आमंत्रित किया।

    इस प्रोग्राम की तस्वीरें जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। CM Vijay ने चेन्नई सचिवालय के अंदर Mahindra Bolero SUV चलाई।

    आनंद महिंद्रा की प्रतिक्रिया

    Mahindra and Mahindra के चेयरमैन Anand Mahindra ने हाल ही में तमिलनाडु के सीएम विजय की महिंद्रा बोलेकी एसयूवी चलाते हुए वायरल तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। Anand Mahindra ने सोशल मीडिया पलैटफॉर्म X पर रिएक्शन शेयर किया। आनंद महिंद्रा ने लिखा कि, मैनें अक्सर कहा है कि साधारण और मजबूत बोलेरो मेरी पसंदीदा कार है। सीएम को भी इसकी स्टीयरिंग व्हील पर देखकर बहुत खुशी हुई।

    Mahindra Bolero के फीचर्स

    Mahindra Bolero के केबिन के अंदर लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है। इसमें एक नया 7-इंच का टचस्क्रीन बेस्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलता है और कार के नए स्टीयरिंग व्हील पर ही ऑडियो से जुड़े कंट्रोल बटन दिए गए हैं। Bolero में 1.5 लीटर का mHawk 75 डूजल इंजन दिया गया है जो 75bhp की अधिकतम पावर और 210nm का टॉर्क जनरेट करता है।

    यह भी पढ़ें- Mercedes-Benz ने भारत में लॉन्च किए GLE और GLS नाइट एडिशन, जानें कीमत और खासियतें

    खबरें और भी