विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

87 साल में पहली बार Volkswagen बंद कर सकती है जर्मनी के प्‍लांट, चीनी वाहन निर्माता हैं कारण

Published: Wed, 04 Sep 2024 03:00 PM (IST)

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता Volkswagen की ओर से कुछ प्‍लांट्स को बंद किया जा सकता है। कंपनी ...और पढ़ें

Volkswagen क्‍यों जर्मनी के प्‍लांट बंद करने की योजना बना रही है। आइए जानते हैं।
Volkswagen क्‍यों जर्मनी के प्‍लांट बंद करने की योजना बना रही है। आइए जानते हैं।

HighLights

  1. Volkswagen कर रही है जर्मनी के प्‍लांट बंद करने पर विचार
  2. चीन की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं से मिल रही है कड़ी चुनौती

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता Volkswagen यूरोप में ही एशियाई वाहन निर्माताओं से कड़ी चुनौती का सामना कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी जर्मनी में अपने कुछ प्‍लांट बंद करने की तैयारी कर रही है। ऐसा किन कारणों से किया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

प्‍लांट बंद कर सकती है Volkswagen

यूरोपियन वाहन निर्माता फॉक्‍सवैगन अपने प्‍लांट्स को बंद करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जर्मनी में कंपनी अपने कुछ प्‍लांट्स को बंद कर सकती है। खास बात यह है कि 87 सालों में ऐसा पहली बार हो सकता है जब फॉक्‍सवैगन के प्‍लांट को बंद किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी अन्‍य उपायों को भी अपना सकती है।

यह भी पढ़ें- महिंद्रा-फॉक्‍सवैगन करने जा रही पार्टनरशिप, करेंगी ICE और EV का निर्माण

फॉक्‍सवैगन के ग्रुप सीईओ ने कही यह बात

कंपनी के ग्रुप सीईओ ओलिवर ब्‍लूम ने कहा है कि यूरोप की ऑटोमोटिव इंडस्‍ट्री गंभीर स्थिति में है। यूरोपियन बाजार में लगातार नए वाहन निर्माताओं के आने के कारण प्रतिस्‍पर्धा बढ़ रही है। जिसका नुकसान मैन्‍युफैक्‍चरिंग हब के तौर पर जर्मनी को हो रहा है।

एशियाई कंपनियों से मिल रही कड़ी चुनौती

रिपोर्ट्स के मुताबिक यूरोपियन वाहन निर्माताओं को एशियाई वाहन निर्माताओं से लगातार कड़ी चुनौती मिल रही है। बाजार में चीन की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता BYD के साथ प्रतिस्‍पर्धा बढ़ रही है। वहीं फॉक्‍सवैगन की अपने सबसे बड़े बाजार चीन में भी लगातार हिस्‍सेदारी कम हो रही है। 2024 की पहली छमाही के दौरान चीन की डिलीवरी सात फीसदी तक कम हो गई और मुनाफा भी 93600 करोड़ रुपये रह गया है।

कितनी है क्षमता

फॉक्‍सवैगन के पास दुनियाभर में 6.83 लाख कर्मचारी हैं और इनमें से अकेले 2.95 लाख कर्मचारी जर्मनी में हैं। ऐसे में अगर कंपनी जर्मनी में अपने कुछ प्‍लांट्स को बंद करती है तो इन कर्मचारियों को भी नुकसान होगा। कर्मचारियों के अलावा कंपनी की क्षमता हर साल 1.4 करोड़ वाहन की है, लेकिन बीते साल 90 लाख वाहनों का ही उत्‍पादन किया गया था।

यह भी पढ़ें- 15 लाख में आने वाली 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली 5 कारें, लिस्ट में Tata और Mahindra की गाड़ी भी शामिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।