Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Volkswagen Taigun SUV और Virtus sedan दोनों पहले से और भी दमदार फीचर्स से लैस

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Wed, 22 Mar 2023 04:18 PM (IST)

    Volkswagen Taigun SUV and Virtus sedan कंपनी ने फीचर्स के साथ -साथ सेफ्टी का भी काफी खास -ख्याल रखा है।आपको बता दें वाहन निर्माता कंपनी ने इन दोनों क ...और पढ़ें

    Volkswagen Taigun SUV और Virtus sedan दोनों पहले से और भी दमदार
    Volkswagen Taigun SUV और Virtus sedan दोनों पहले से और भी दमदार

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Volkswagen इंडिया ने भारतीय बाजार में अपने दो सबसे लोकप्रिय मॉडलों - Taigun SUV और Virtus sedan में कई दमदार फीचर्स को जोड़ा है। Taigun SUV और Virtus sedan दोनों ही कंपनी के इंडिया 2.0 प्रोजेक्ट का हिस्सा है और इन्हें MQB A0 IN प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। जबकि ताइगुन को पहली बार 2021 में लॉन्च किया गया था, वर्चुस लॉन्च एक साल बाद हुआ।वोक्सवैगन वर्चुस और टाइगुन को भारतीय बाजार के लिए बॉडी स्टाइल में मास-मार्केट वाहनों के रूप में लॉन्च किया गया था।

    Volkswagen Taigun

    Volkswagen Taigun में अब 1.0l TSI डायनामिक लाइन के हाईलाइन वेरिएंट पर ऑटो हेड लाइट्स और ऑटो कमिंग/लीविंग होम लाइट्स मिलती हैं। 1.5l TSI परफॉरमेंस लाइन के GT वेरिएंट में वर्टस की फीचर लिस्ट को जोड़ा गया है। वर्चुस अब इसके सभी वेरिएंट में रियर फॉग लैंप भी प्रदान कराता है। इसके बाद कंपनी ये बताती है कि मॉडल वर्ष 2023 से संबंधित ताइगुन और वर्टस दोनों यूनिट्स आरडीई और ई20 मानदंडों के अनुरूप हैं। हालांकि, इन सभी और बढ़ती इनपुट लागत के कारण, इसका मतलब है कि 1 अप्रैल से कीमतों में दो प्रतिशत तक की बढ़ोतरी प्रभावी होगी।

    Taigun SUV और Virtus sedan

    जबकि वोक्सवैगन टिआगुन और वर्टस दोनों की ड्राइव को दर्शाते हैं। कंपनी ने फीचर्स के साथ -साथ सेफ्टी का भी काफी खास -ख्याल रखा है। इस कार में आपको कई दमदार सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें, कि Volkswagen ने इस बात की घोषणा कि है कि कंपनी अगले महीने की पहली तारीख से अपने सभी मॉडल्स की कीमतों में 2 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी जाएगी।

    बेस्ट सेलिंग कार

    ये वाहन निर्माता कंपनी बेस्ट सेलिंग कार रही हैं और कंपनी ने फरवरी के महीने में 1657 यूनिट्स  की सेल की है। दूसरी ओर Virtus की पिछले महीने 1563 यूनिट्स की बढ़ोतरी दर्ज की है।

    खबरें और भी