Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bharat Mobility Global Expo 2024: Volkswagen भारत में लॉन्च करेगी एंट्री लेवल Electric Car, जानिए डिटेल

    Updated: Fri, 02 Feb 2024 09:30 AM (IST)

    भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो के दौरान कार निर्माता ने भारत में ईवी क्षेत्र में प्रवेश करने के अपने इरादे का खुलासा किया है। स्कोडा ऑटो Volkswagen इंडिय ...और पढ़ें

    Volkswagen भारत में पेश करेगी इलेक्ट्रिक कार
    Volkswagen भारत में पेश करेगी इलेक्ट्रिक कार

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। जर्मनी की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Volkswagen भारत में एक नई एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार लाने की प्लानिंग कर रही है। इस गाड़ी को आगामी सालों में लॉन्च किया जाएगा। इस गाड़ी से संबधित वाहन निर्माता के द्वारा हाल ही में कुछ जरूरी जानकारी साझा की गई है। Bharat Mobility Global Expo 2024 में इससे जुड़ी डिटल मिली है। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

    कब होगी लॉन्च?

    वाहन निर्माता ने आज (1 फरवरी) शुरू हुए भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो इवेंट में भारत के लिए अपनी आगामी इलेक्ट्रिक कार के बारे में कुछ विवरण साझा किए हैं। कहा गया है कि 2030 तक ईवी की पहुंच बढ़ने की उम्मीद है। इसको आगामी सालों में पेश किया जाएगा। दिलचस्प है कि समूह की कंपनी स्कोडा ऑटो पहले ही घोषणा कर चुका है कि वह इस साल भारत में अपना पहला ईवी लॉन्च करने की योजना बना रहा है।

    पीयूष अरोड़ा ने क्या कहा?

    भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो के दौरान कार निर्माता ने भारत में ईवी क्षेत्र में प्रवेश करने के अपने इरादे का खुलासा किया है। स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया के सीईओ पीयूष अरोड़ा ने जानकारी देते हुए कहा कि हम सक्रिय रूप से एंट्री-लेवल ईवी पर काम कर रहे हैं। इसमें बड़े निवेश की जरूरत है।

    नए उत्पाद के लिए तीन मिलियन डॉलर के निवेश को उचित ठहराने के लिए हमें वॉल्यूम की आवश्यकता है। ईवी का प्रवेश भारत में उतना तेज नहीं होगा, इसलिए हम उस उत्पाद के निर्यात की संभावना देख रहे हैं।

    भारत में होगा निर्माण

    फॉक्सवैगन (Volkswagen) की तरफ से भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो के दौरान देश में इलेक्ट्रिक निर्मित करने की ओर भी इशारा किया गया है। आगामी सालों के भीतर कंपनी देश में इलेक्ट्रिक कारों का निर्माण शुरू कर सकती है। बता दें निर्माण को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Mahindra ने जनवरी 2024 में बेची 73,944 यूनिट, Scorpio-N और XUV700 जैसी पॉपुलर एसयूवी की दम पर हुई 30% की बढ़ोतरी