Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Volvo C40 Recharge 14 जून को भारत में की जाएगी पेश, जानिए डिटेल

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Wed, 31 May 2023 06:22 PM (IST)

    Volvo इस साल के अंत तक भारतीय कार मार्केट में में C40 रिचार्ज लॉन्च करने की योजना बना रही है। इससे पहले Volvo 14 जून को देश में अपनी इस EV की शुरुआत क ...और पढ़ें

    Volvo C40 Recharge EV to make India debut on June 14
    Volvo C40 Recharge EV to make India debut on June 14

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। स्वीडिश लग्जरी कार निर्माता Volvo ने अपनी एक और इलेक्ट्रिक कार को भारतीय बाजार में पेश करने जा रही है। दरअसल, Volvo ने C40 Recharge EV को देश में पेश करने की घोषणा कर दी है। ऑटोमेकर अपनी इस इलेक्ट्रिक कार से 14 जून को पर्दा उठाने वाली है।

    भारत में Volvo की ये दूसरी इलेक्ट्रिक कार होने वाली है, पिछले साल कंपनी ने XC-40 Recharge को भारत में लॉन्च किया था। आइए, जान लेते हैं कि C40 Recharge EV कैसी होने वाली है।

    Volvo C40 Recharge कब होगी लॉन्च?

    Volvo इस साल के अंत तक भारतीय कार मार्केट में में C40 रिचार्ज लॉन्च करने की योजना बना रही है। इससे पहले Volvo 14 जून को देश में अपनी इस EV की शुरुआत करने वाली है। Volvo और Geely द्वारा संयुक्त रूप से सीएमए प्लेटफॉर्म पर निर्मित की गई सी40 रिचार्ज वैश्विक बाजार में सिंगल-मोटर रियर-व्हील ड्राइव कॉन्फिगरेशन और डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है। ऑटोमेकर ने यह खुलासा नहीं किया है कि भारतीय बाजार में इसका कौन सा वेरिएंट लॉन्च किया जाएगा।

    Volvo C40 Recharge की डिजाइन

    Volvo C40 Recharge के डिजाइन की बात करें तो कार आकर्षक और आधुनिक दिखती है। इसमें ऑटोमेकर के सिग्नेचर स्टाइलिंग एलिमेंट्स का उपयोग किया है। इस इलेक्ट्रिक कार में पारंपरिक रेडिएटर ग्रिल के स्थान पर बंद पैनल के साथ एक अपेक्षाकृत साफ फ्रंट प्रोफाइल, स्लीक थॉर के हैमर एलईडी हेडलैंप और वर्टिकल ओरिएंटेशन के साथ चिकने एलईडी टेललाइट्स दिए गए हैं।

    Volvo C40 Recharge का इंटीरियर

    स्टाइलिश डिजाइन के अलावा, Volvo C40 रिचार्ज में कई ऑनबोर्ड फीचर्स भी ऑफर किए गए हैं। इस EV को एक बड़ा केबिन मिलता है, जिसमें कई तरह के इंट्यूटिव फीचर्स और एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है। इस सीटें को हाई क्वालिटी लेदर और ऊन के मिश्रण व पुनर्नवीनीकरण पॉलिएस्टर से बनाया गया है। इसमें Harman Kardon का प्रीमियम साउंड सिस्टम भी है।

    खबरें और भी