Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Volvo ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक मिनीवैन EM90 को किया पेश, सिंगल चार्ज पर देगी 738 KM की रेंज

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Mon, 13 Nov 2023 02:00 PM (IST)

    स्वीडिश कार निर्माता Volvo Cars ने आधिकारिक तौर पर अपने पहले मिनीवैन EM90 के पेश किया है। Volvo EM90 वॉल्वो कार्स की पहली पूरी तरह से इलेक्ट्रिक लग्जर ...और पढ़ें

    Volvo EM90 को अनवील किया गया है।
    Volvo EM90 को अनवील किया गया है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। स्वीडिश कार निर्माता Volvo Cars ने आधिकारिक तौर पर अपने पहले मिनीवैन EM90 के पेश किया है। ये लग्जरी इलेक्ट्रिक मिनीवैन मुख्य रूप से चीनी बाजारों के लिए विकसित की गई है, बाद में इसे अन्य देशों में सड़कों पर उतारा जा सकता है।

    ये ईवी Volvo के स्केलेबल एसईए प्लेटफॉर्म पर आधारित है और एक डिजाइन के साथ आती है, जो कार निर्माता की EX90 इलेक्ट्रिक एसयूवी से प्रेरित है। वोल्वो का दावा है कि EM90 हाई-एंड फीचर्स से भरपूर है। आइए, इसके बारे में जान लेते हैं।

    डिजाइन और डायमेंशन

    Volvo EM90 वॉल्वो कार्स की पहली पूरी तरह से इलेक्ट्रिक लग्जरी MPV होगी। डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 5,206 मिमी, चौड़ाई 2,024 मिमी, ऊंचाई 1,859 मिमी और व्हीलबेस 3,205 मिमी है। इसमें सीटों की तीन रो में 6 लोग बैठ सकते हैं। EM90 पहली वोल्वो कार है, जिसमें पीछे की सीटों के लिए स्लाइडिंग दरवाजे दिए गए हैं।

    यह वोल्वो के चीनी पार्टनर Geely द्वारा निर्मित Zeekr 09 पर आधारित है। Volvo EM90 में थोर के हैमर एलईडी हेडलाइट्स और टेललाइट्स दिए गए हैं। यह फ्रंट पर इल्यूमिनेटेड लोगो के साथ आने वाली पहली वॉल्वो कार भी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Volvo XC40 Petrol SUV की भारतीय बाजार में बिक्री हुई बंद, XC40 Recharge ने ली है इस लग्जरी कार की जगह

    इंटीरियर

    EM90 की एक्सटीरियर डिजाइन के साथ इसका इंटीरियर भी कारई जबरदस्त दिखता है। कार के अंदर सेकेंड रो में मसाज फंक्श, सीट वेंटिलेशन और हीटिंग फीचर्स, ब्युल्ट-इन टेबल और कप होल्डर्स के साथ लाउंज सीट्स दी गई हैं।

    इसके अतिरिक्त, दूसरी पंक्ति की लाउंज सीट्स में 7-लेयर स्ट्रक्चर के साथ जीरो-ग्रेविटी कुशन की सुविधा है, जिसमें हाई-डेंसिटी डंपिंग लेयर और 120 मिमी से अधिक की मोटाई शामिल है।

    वोल्वो का मानना है कि EM90 को चलते-फिरते वर्कप्लेस या मीटिंग रूम के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। आगे की सीट पर 15.4 इंच की टचस्क्रीन के अलावा, पिछली सीट पर बैठे लोगों के लिए थोड़ी बड़ी 15.6 इंच की स्क्रीन को छत से नीचे उठाया जा सकता है।

    इसे बोवर्स एंड विल्किंस के कुल 21 स्पीकर दिए गए हैं। EM90 एक पैनोरमिक सनरूफ भी प्रदान करता है, जो स्कैंडिनेवियाई मूड बनाते हुए पर्दे और कई एंबिएंट लाइटिंग के साथ पूरे केबिन को कवर करता है।

    बैटरी और मोटर

    EM90 एक मोटर से लैस है, जो अधिकतम 272 hp का आउटपुट उत्पन्न करता है। यह 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में 8.3 सेकंड का समय लेती है। बैटरी की स्टोरेज क्षमता 116 kWh है। चीन के सीएलटीसी टेस्टिंग साइकिल के अनुसार, एक बार चार्ज करने पर रेंज लगभग 738 किलोमीटर है।

    यदि फास्ट चार्जिंग का उपयोग किया जाता है, तो अनुमान है कि बैटरी को 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में लगभग 30 मिनट लगेंगे।

    यह भी पढ़ें- इस भाईदूज गिफ्ट करें ये बिना वेटिंग पीरियड वाली Affordable Cars, पैसे देते ही मिल जाएगी डिलीवरी!