Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Volvo XC40 Recharge का अपने सेगमेंट में दबदबा, बनी देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली लग्जरी इलेक्ट्रिक कार

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Wed, 26 Jul 2023 07:59 PM (IST)

    Volvo Car India ने आज घोषणा करते हुए कहा कि XC40 Recharge ने 2023 की पहली छमाही में Luxury EV सेगमेंट में 25 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी पर कब्जा कर लिया ...और पढ़ें

    Volvo XC40 Recharge captures 25 percent luxury EV market share in H1 2023
    Volvo XC40 Recharge captures 25 percent luxury EV market share in H1 2023

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Volvo Car India ने आज घोषणा करते हुए कहा कि XC40 Recharge ने 2023 की पहली छमाही में Luxury EV सेगमेंट में 25 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी पर कब्जा कर लिया। भारत सरकार के वाहन पोर्टल के अनुसार, XC40 Reharge ने जनवरी-जून 2023 की अवधि में 241 यूनिट सेल की हैं, जो कि लग्जरी ईवी सेगमेंट का 25 प्रतिशत हिस्सा हैं। आइए, पूरी खबर के बारे में जान लेते हैं।

    Volvo XC40 Recharge की अच्छी डिमांड

    Volvo Car India ने जुलाई 2022 में Volvo XC40 Recharge को लॉन्च किया था और नवंबर 2022 में इसकी डिलीवरी शुरू की गई थी। ब्रांड की पुष्टि के अनुसार, नवंबर 2022 में डिलीवरी शुरू होने के बाद से अब तक इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की लगभग 365 यूनिट्स डिलीवर हो चुकी हैं। XC40 Recharge प्योर इलेक्ट्रिक को पावर देने वाला एक ट्विन-मोटर है, जो 402 एचपी का पावर आउटपुट और 660 एनएम का पीक टॉर्क प्रदान करता है।

    बैटरी पैक और रेंज 

    WLTP के अनुसार ये इलेक्ट्रिक मोटर्स 78 kWh बैटरी पैक से शक्ति प्राप्त करते हैं, जो एक बार चार्ज करने पर 418 किमी तक की दावा की गई रेंज प्रदान करता है। Volvo XC40 Recharge महज 4.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। फास्ट चार्जर (150KW) का उपयोग करके इसकी बैटरी को लगभग 28 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।

    निर्माता XC40 रिचार्ज पर तीन साल की वारंटी, तीन साल का वोल्वो सर्विस पैकेज, 3 साल की आरएसए और 8 साल की बैटरी वारंटी दे रहा है। इसके अतिरिक्त,Volvo स्थानीय रूप से असेंबल की गई लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी, XC40 Recharge के साथ 4 साल की डिजिटल सेवा सदस्यता और 11 किलोवाट वॉल बॉक्स चार्जर भी दे रही है।

    खबरें और भी

    कंपनी ने क्या कहा?

    वॉल्वो कार इंडिया की प्रबंध निदेशक ज्योति मल्होत्रा ​​कहती हैं कि XC40 Recharge का अपने सेगमेंट में 25 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल करना वास्तव में उल्लेखनीय है और ये आंकड़ा ऐसे समय में आया है, जब हम अपनी प्योर इलेक्ट्रिक एक्ससी40 रिचार्ज लॉन्च की पहली वर्षगांठ मना रहे हैं, जो इसे और भी यादगार बनाता है। आपको बता दें कि C40 रिचार्ज की शुरुआत के साथ, कंपनी 2030 तक पोर्टफोलियो में 100 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहन रखने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।