Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खरीदनी है Compact SUV सेगमेंट की कार, जानें किस गाड़ी पर है May 2024 में कितनी वेटिंग

    Updated: Sun, 19 May 2024 07:00 PM (GMT+05:30)

    भारतीय बाजार में Compact SUV सेगमेंट के वाहनों को काफी ज्‍यादा पसंद किया जाता है। ऐसे में कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में मारुति टाटा से लेकर हुंडई और ...और पढ़ें

    May 2024 में किस Compact SUV पर है कितनी वेटिंग, जानें डिटेल।
    May 2024 में किस Compact SUV पर है कितनी वेटिंग, जानें डिटेल।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। Compact SUV सेगमेंट में कंपनियों की ओर से कई बेहतरीन विकल्‍पों को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सेगमेंट में आने वाली किस गाड़ी पर May 2024 में कितनी वेटिंग चल रही है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Tata Nexon पर कितनी वेटिंग

    रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा की ओर से इस सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली Nexon पर कम से कम एक महीने की वेटिंग चल रही है। पुणे, गुरूग्राम, कोलकाता, फरीदाबाद, इंदौर जैसे शहरों में इस एसयूवी पर सबसे कम इंतजार करना पड़ रहा है। इसके अलावा नोएडा, पटना, कोयबंटूर, गाजियाबाद, चंडीगढ़, सूरत, लखनऊ जैसे शहरों में इस एसयूवी पर करीब दो से ढाई महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

    Maruti Brezza के लिए कितना इंतजार

    मारुति की ओर से इस सेगमेंट में ब्रेजा को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी को अगर मई महीने में बुक करवाया जाता है, तो इसकी डिलीवरी के लिए कम से कम एक महीना और ज्‍यादा से ज्‍यादा तीन महीने का इंतजार करना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक दिल्‍ली, हैदराबाद, अहमदाबाद, गाजियाबाद में इसपर सबसे कम वेटिंग है।

    यह भी पढ़ें- Price Hike: महंगा हुआ Mahindra की तीन SUV को खरीदना, जानें कितनी बढ़ी कीमत

    Hyundai Venue पर भी है वेटिंंग

    साउथ कोरियाई वाहन निर्माता हुंडई की ओर से भी वेन्‍यू को इस सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। कंपनी की एसयूवी को इस महीने में खरीदने पर कम से कम दो महीने का इंतजार करना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक मुंबई, हैदराबाद, चंडीगढ़ और फरीदाबाद में इस पर सबसे कम वेटिंग चल रही है।

    खबरें और भी

    Kia Sonet पर भी करना होगा इंजतार

    किआ की ओर से सोनेट एसयूवी पर भी May 2024 में इंतजार करना पड़ रहा है। कंपनी की ओर से ऑफर की जाने वाली इस एसयूवी पर कम से कम एक महीने और अधिकतम तीन महीने की वेटिंग चल रही है। मुंबई, हैदराबाद, चेन्‍नई, अहमदाबाद, जयपुर, सूरत, गाजियाबाद जैसे शहरों में इस पर सबसे कम वेटिंग है।

    Nissan Magnite पर कम है वेटिंग

    निसान की ओर से मैग्‍नाइट एसयूवी को ऑफर किया जाता है। जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी पर सबसे कम वेटिंग चल रही है। दिल्‍ली में इसे बिना इंतजार किए घर लाया जा सकता है। वहीं मुंबई, पुणे, गुरूग्राम, लखनऊ, सूरत, गाजियाबाद में 15 दिन से लेकर एक महीने तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

    शोरूम से लें जानकारी

    अगर आप भी इस महीने में अपने लिए कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट की किसी गाड़ी को खरीदने का मन बना रहे हैं, तो सबसे पहले नजदीकी शोरूम पर जाकर जानकारी ली जा सकती है। सभी वाहनों पर मॉडल, शहर और शोरूम के मुताबिक वेटिंग पीरियड अलग-अलग भी हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- बिना खरीदे बनें Kia की SUV और MPV के मालिक, कंपनी ने शुरू की खास सुविधा, जानें डिटेल