Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या होता है flex-fuel व्हीकल? आसान भाषा में समझें इसके फायदें

    By Atul YadavEdited By:
    Updated: Sun, 18 Sep 2022 12:12 PM (IST)

    Explainer flex-fuel vehicles यह एक आंतरिक दहन इंधन है जो गैसोलीन और मेथनॉल या इथेनॉल के साथ मिलकर तैयार किया जाता है। इस तरह के इंधन से पेट्रोल का इस् ...और पढ़ें

    क्या होता है flex-fuel व्हीकल? जानें इसके फायदे
    क्या होता है flex-fuel व्हीकल? जानें इसके फायदे

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। आने वाले समय में पेट्रोल के उपर से निर्भरता लगभग समाप्त हो सकती है, क्योंकि, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इस दिशा में तेजी से काम कर रहे हैं। गडकरी के अनुसार, भारत में ऑटोमोबाइल निर्माताओं को पेट्रोल से चलने वाले वाहनों के विकल्प के रूप में फ्लेक्स-फ्यूल व्हीकल (FFV) और फ्लेक्स-फ्यूल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (FFV-SHEV) के निर्माण की सलाह दी गई है। अब ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि क्या होता है फ्लेक्स-फ्यूल और इससे आम लोगों को क्या फायदा मिलने वाला है।

    फ्लेक्स फ्यूल को पेट्रोल और डीजल के एक सस्ते विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। वर्तमान में पेट्रोल की कीमत 97 रुपये से लेकर 100 रुपये तक है, जबकि डीजल 90 से 95 रुपये प्रति लीटर की दर से आता है।

    क्या होता है flex-fuel व्हीकल?

    वर्तमान में फ्लेक्स-फ्यूल को पेट्रोल-डीजल के विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। यह एक आंतरिक दहन इंधन है जो गैसोलीन और मेथनॉल या इथेनॉल के साथ मिलकर तैयार किया जाता है। इस तरह के इंधन से पेट्रोल का इस्तेमाल कम होगा और कोस्ट कटिंग में मदद मिलेगी। वहीं, फ्लेक्स फ्यूल इंजन वाली कारें बिना किसी दिक्कत के अपने मानक फ्यूल के अलावा दूसरे ईंधन से भी चल सकती हैं।

    फ्लेक्स-फ्यूल के फायदे

    ---इथेनॉल ईंधन की कीमत करीब 60 से 65 रुपये प्रति लीटर पड़ेगी। इस तरह फ्लेक्स फ्यूल के इस्तेमाल से आम आदमी 30 से 35 रुपये प्रति लीटर की बचत कर सकेगा।

    ---पर्यावरण के लिए कम हानिकारक

    --- एडवांस टेक्नालॉजी

    --- कई फ्लेक्स-फ्यूल वाहन इथेनॉल पर चलते हैं, जो गन्ने की चीनी और मकई जैसी सामग्री से स्थायी रूप से उत्पादित होते हैं। यह इथेनॉल को विदेशी तेल खरीदने का एक अच्छा विकल्प बनाता है।

    --- टैक्स में छूट- फ्लेक्स-फ्यूल कार चलाने वाले उपभोक्ता टैक्स क्रेडिट प्राप्त करते हैं, जो उनके लोन को कम करने या फिर खत्म करने के काम में आते हैं।

    ---बेस्ट होगी परफॉर्मेंस- जबकि कुछ लोग तर्क दे सकते हैं कि वैकल्पिक ईंधन स्रोत का उपयोग करने से वाहन के प्रदर्शन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। E85 फ्यूल का उपयोग करते समय फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बेहतरी परफॉर्मेंस देता है।

    खबरें और भी