Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Ford Endeavour इंडियन मार्केट में इन बड़े बदलावों के साथ कर सकती है एंट्री, यहां पढ़िए अपडेटेड डिटेल

    Updated: Tue, 12 Mar 2024 12:30 PM (GMT+05:30)

    नई एंडेवर में कई बदलाव किए गए हैं। सामने की ओर बड़ी ग्रिल और मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट और एलईडी डीआरएल यूनिट्स के साथ एसयूवी का आकार अब अधिक तेज और चौको ...और पढ़ें

    Ford Endeavour इंडियन मार्केट में इन बड़े बदलावों के साथ आ सकती है।
    Ford Endeavour इंडियन मार्केट में इन बड़े बदलावों के साथ आ सकती है।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Ford Motor संभावित रूप से इंडियन मार्केट में वापसी करने वाली है। अगर कंपनी की यहां एंट्री होती है, तो Endeavour फिर से भारतीय सड़कों पर दौड़ते हुए नजर आएगी। आपको बता दें कि Ford अपनी इस प्रीमियम एसयूवी को ग्लोबल मार्केट में Everest के नाम से बेचती है।

    फोर्ड मोटर कथित तौर पर दो साल के अंतराल के बाद भारत लौटने की योजना बना रही है। जिन मॉडलों को यह लॉन्च कर सकता है उनमें एंडेवर भी शामिल है। इस एसयूवी को हाल ही में Ford Ranger के साथ देखा गया था, इसके बाद फोर्ड की भारत में वापसी की संभावना तेज हो गई हैं।

    Ford Everest में क्या नया?

    ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण-पूर्व एशिया जैसे वैश्विक बाजारों में एवरेस्ट के नाम से बेची जाने वाली नई पीढ़ी की Endeavour ने फोर्ड के भारत से बाहर निकलने के बाद 2022 महीनों में अपनी शुरुआत की थी। अपने नए अवतार में एंडेवर का आकार 146 मिमी तक बढ़ गया है।

    यह भी पढ़ें- Kia की ये Upcoming EV केवल 15 मिनट चार्ज करने पर देगी 239 किमी की रेंज, सामने आई लॉन्च डिटेल

    इसके बावजूद एंडेवर में उपयोग किया गया लैडर फ्रेम आर्किटेक्चर पहले जैसा ही है। एसयूवी की लंबाई और ऊंचाई में भी मामूली वृद्धि हुई, जबकि व्हीलबेस 2,850 मिमी से बढ़कर 2,900 मिमी हो गया, जिससे केबिन के अंदर अधिक जगह का वादा किया गया।

    खबरें और भी

    Ford Everest का डिजाइन

    नई एंडेवर में कई बदलाव किए गए हैं। सामने की ओर बड़ी ग्रिल और मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट और एलईडी डीआरएल यूनिट्स के साथ एसयूवी का आकार अब अधिक तेज और चौकोर हो गया है। हेडलाइट यूनिट एक हॉरिजेंटल पट्टी से जुड़ी हुई हैं। वेरिएंट के आधार पर अलॉय व्हील का आकार 17 इंच से 21 इंच के बीच रखा गया है।

    Ford Everest के फीचर्स

    ये एसयूवी कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आती है, जिसमें 12 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड फ्रंट सीट्स, पावर्ड टेलगेट, ऑटो-फोल्डिंग थर्ड रो सीट्स शामिल हैं। इसके अलावा एसयूवी का इंटीरियर ऑल-ब्लैक थीम के साथ आता है।

    Ford Everest का इंजन

    भारत में देखी गई एवरेस्ट एसयूवी 2.0-लीटर टर्बो डीजल या 2.0-लीटर बाई-टर्बो डीजल इंजन वाली हो सकती है। टर्बो इंजन 168 bhp की पावर प्रोड्यूस कर सकता है, जबकि बाई-टर्बो 208 bhp की पावर जेनरेट कर सकता है। टॉर्क आउटपुट 405 एनएम है। टर्बो डीजल इंजन 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का उपयोग करता है, जबकि Bi-टर्बो में 10-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है।

    यह भी पढ़ें- Bike Rental Tips: छुट्टियों का मजा नहीं करना है किरकिरा तो इन 3 चीजों का रखें ख्याल, कर पाएंगे बेहतर राइडिंग