Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इलेक्ट्रिक वाहन में कितने प्रकार के मोटर का होता है इस्तेमाल, जानें कौन सबसे दमदार और टिकाऊ

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Sat, 12 Nov 2022 05:10 PM (IST)

    भारतीय बाजार में ईवी का चलन काफी तेजी से बढ़ते जा रहा है। इसको बढ़ावा देने के लिए केंद्र और राज्य सरकार सब्सिडी के रूप में छूट दे रही है। क्या आप अपने ...और पढ़ें

    इलेक्ट्रिक वाहन में कितने प्रकार के मोटर का होता है इस्तेमाल
    इलेक्ट्रिक वाहन में कितने प्रकार के मोटर का होता है इस्तेमाल

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन का चलन काफी तेजी से बढ़ते जा रहा है। वहीं पेट्रोल डीजल के बढ़ते कीमतों के कारण लोगों के लिए ये एक बेहतर ऑप्शन साबित हो रहा है। वहीं सरकार भी इसपर लोगों को सब्सिडी दे रही है। क्या आप अपने ईवी स्कूटर में इस्तेमाल होने वाले मोटर के बारें में जानते हैं कि किस तरह के मोटर का इस्तेमाल होता है और कौन सबसे टिकाऊ और दमदार है ।

    मोटर्स के प्रकार 

    कंपनियां आमतौर पर Frame, Swingram और Hub Mounted मोटर्स का इस्तेमाल करती है। वहीं इन मोटर की अपनी एक अलग -अलग खासियत होती है। गाड़ी खरीदते समय आप एक बार रेटिंग जरूर चेक करें ।

    Hub Mounted Motor

    ये मोटर इलेक्ट्रिक व्हीकल के पहिए में लगी होती है। आपको बता दे Hub Mounted मोटर्स ज्यादातर टीवीएस, ओकिनावा, बाउंस, और बेनलिंग के स्कूटर में लगे होते है।लेकिन इससे उबड खाबड रास्ते पर चलने में परेशानी होती है। पीछे की रीम में मोटर लगी होने के वजह से स्कूटर चलाते समय इसके टूटने और फटने का खतरा बनता है।  

    Frame Mounted Motor

    इस मोटर का इस्तेमाल Ather और ओला स्कूटर में होता है। इसे फ्रेम के बीच में लगाया जाता है। इस मोटर की मजबूती हमेशा बनी रहती है। इसके अलावा इसके अंदर पानी जाने की समस्या काफी कम होती है।

    wingram Mounted Motor

    इस मोटर का इस्तेमाल हीरो विडा और चेतक के स्कूटर में इस्तेमाल होता है। ये एक तरह के आर्मी यानी बाजू की तरह काम करता है । वहीं इसमें अलग से  पट्टा और चैन लगाकर पीछे की पहिए से जोड़ते है। जिसके बाद ये चैन के जरिए पहिया घूमता है,आपको स्कूटर लेने से पहले आईपी रेटिंग की जांच जरूर कर लेनी चाहिए। कई मोटर्स पानी जाने के वजह से खराब हो जाते हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढे़ं- 

    Hybrid पावरट्रेन में आ सकती है आपकी फेवरेट Swift और Dzire कार

    Electric Vehicle खरीदते समय ग्रेडेबिलिटी जरूर करें चेक, समझें ये आसान तरीका