Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    गाड़ी के नंबर प्लेट टूट जाने या चोरी होने पर क्या करें? इन स्टेप को फॉलो करने पर मिल जाएगा नया Number Plate

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Wed, 12 Oct 2022 01:30 PM (IST)

    अगर आपके गाड़ी का नंबर प्लेट कभी खराब या फिर चोरी हो जाए तो आपको क्या करना चाहिए? नए नियम के मुताबिक वाहन के मालिक को अपने वाहनों के हाई सिक्योरिटी नं ...और पढ़ें

    गाड़ी के नंबर प्लेट टूट जाने या फिर चोरी होने पर क्या करें?
    गाड़ी के नंबर प्लेट टूट जाने या फिर चोरी होने पर क्या करें?

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अब सभी नए वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाना अनिवार्य है,(High Security Registration Plate) जिसके चलते नए वाहनों में वाहन निर्माता और डीलर खुद इसे लगा कर दे रहे हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा हैं अगर आपके वाहन का नंबर प्लेट कभी खराब , या खो जाए या फिर चोरी हो जाए तो आपको क्या करना चाहिए आज हम आपके लिए इस सवाल का जवाब लेकर आए हैं जिसे जानकर आप उस समय सरलता के साथ इस परेशानी का सामना कर सकते है।

    खोई हुई नंबर प्लेट को ट्रैक करें

    सबसे पहले आपके खोई हुई नंबर प्लेट को ढूंढने के उसे ट्रैक करने की कोशिश करनी चहिए। इसके बावजूद अगर आप इसमें सफल नहीं होते तो उसका नया बनवाने के लिए आपको थोड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। लेकिन आपके पास अभी एक और ऑप्शन बाकी है जिसके जरिए आप ढूंढ सकते है।

    संबंधित अधिकारी को सूचित करें

    नए नियम के मुताबिक वाहन के मालिक को अपने वाहनों के हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के चोरी व खो जाने पर पास के संबंधित स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज करवाना अनिवार्य है। इसके बाद आपको एचएसआरपी बदलवाने के लिए onlinehsrp.com पर एफआईआर कॉपी को अटैच करके एक ईमेल भेजना होगा। वहीं इसके बाद एफआईआर की कॉपी सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय के वेबसाइट वाहन -4 पोर्टल में अपलोड करनी होगी।      

    जानिए कितना आएगा खर्च

    एक बार आवेदन करने के बाद, आपको अपने पहले की एचएसआरपी ऑर्डर आईडी को रद्द करने और उसे बदलवाने के लिए आवेदन करने के लिए आगे बढ़ने के बारे में बताते हुए एक ईमेल आएगा। इस बात का आपको ध्यान रखना होगा ये प्रक्रिया तुरंत नहीं हो सकती और इसे पूरा होने में कई दिन और सप्ताह भी लग सकते हैं। आपको बता दे वाहन की कैटेगरी के आधार पर एचएसआरपी को बदलने में 400 रुपये से 1,100 रुपये के बीच का खर्च होता है।

    खबरें और भी

    क्रोमियम  होलोग्राम स्टीकर का इस्तेमाल होता है

    हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट में क्रोमियम होलोग्राम स्टीकर  का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिसमें वाहन से संबंधित जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, इंजन नंबर, चेसिस नंबर आदि जानकारी शमानिल होती है। वहीं होलोग्राम स्टीकर में यह जानकारी मशीन से ली जाती है और इसे सिर्फ विशेष रूप से तैयार किये गए मशीन से ही पढ़ा जा सकता है। वहीं इस होलोग्राम स्टीकर को हॉट-स्टांपिंग के जरिये लगाया जाता है और इसका इस्तेमाल दूसरा कोई न कर पाए इसके लिए एक लेजर की मदद से दस नंबर का पिन नंबर लिखा जाता है। 

    ये भी पढ़ें -

    गाड़ियों में फैंसी हॉर्न लगाने पर सस्पेंड हो जाएगा आपका ड्राइविंग लाइसेंस, जानिए कितने का कटेगा चालान?

    ग्रैंड विटारा या टोयाटा हाइराइडर ? बुकिंग के बाद किसकी मिलेगी जल्दी डिलीवरी, यहां समझें