यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ola Electric Bikes: ओला की इलेक्ट्रिक बाइक खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें कब होंगी लॉन्च
भारत में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग में बढ़ोतरी हो रही है। देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक स्कूटर निर्माता Ola Electric की ओर से बेहतरीन फीचर्स के साथ ...और पढ़ें

HighLights
- Ola Electric की ओर से बाइक्स को भी लॉन्च किया जाएगा
- कंपनी ने लॉन्च के समय की जानकारी को सार्वजनिक कर दिया है
- साल 2025 में अप्रैल से सितंबर के बीच आएंगी ओला की इलेक्ट्रिक बाइक्स
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में ओला इलेक्ट्रिक की ओर से कई बेहतरीन स्कूटर्स को ऑफर किया जाता है। लेकिन अब कंपनी की ओर से कब तक बाइक्स को लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी ओला की ओर से दी गई है। कब तक कंपनी अपनी Electric Bikes को लॉन्च कर सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
कहां मिली जानकारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक ओला इलेक्ट्रिक की ओर से डीआरएचपी में इसकी जानकारी दी गई है। यह ऐसा डॉक्यूमेंट है, जिसे किसी भी कंपनी को आईपीओ लाने से पहले सेबी को देना होता है। जिसमें यह बताया गया है कि कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक बाइक्स को कब तक लॉन्च करेगी।
कब तक लॉन्च होंगी
सेबी को दी गई जानकारी के मुताबिक ओला को उम्मीद है कि वह फिस्कल ईयर 2026 तक इनकी डिलीवरी को शुरू कर देगी। ऐसे में यह माना जा रहा है कि कंपनी April 2025 से लेकर सितंबर 2025 के बीच अपनी चारों इलेक्ट्रिक बाइक्स को बाजार में लॉन्च कर देगी।
यह भी पढ़ें- 1.50 लाख रुपये की Electric Bike को कम कीमत में खरीदने का मिल रहा मौका, कंपनी दे रही 40 हजार का डिस्काउंट
कब पेश हुई थीं बाइक्स
ओला की ओर से 15 अगस्त 2023 को अपनी चारों इलेक्ट्रिक बाइक्स को पहली बार दिखाया था। कंपनी की ओर से पहली बार Diamondhead, Adventure, Roadster और Cruiser बाइक्स को पेश किया गया था। हालांकि इन बाइक्स को 2024 में ही लॉन्च किया जाना था, लेकिन कुछ कारणों से इनकी लॉन्चिंग को अगले साल तक के लिए टाल दिया गया है। इन बाइक्स को कंपनी की ओर से काफी आकर्षक डिजाइन और फीचर्स के साथ पेश किया था। हालांकि प्रोडक्शन वर्जन में कई बदलाव किए जा रहे हैं। लेकिन कंपनी इन बाइक्स में कई ऐसे फीचर्स भी दे सकती है, जो मौजूदा इलेक्ट्रिक बाइक्स में नहीं दिए जाते।
खबरें और भी
Electric सेगमेंट की बड़ी कंपनी है Ola
ओला इलेक्ट्रिक भारतीय बाजार में हर महीने सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री करती है। बीते महीने में भी कंपनी ने 37 हजार से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री की थी। जिस कारण यह इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट की प्रमुख कंपनियों की लिस्ट में शामिल है।