यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
January 2025 में कौन सी Sub Four Meter SUV को किया गया सबसे ज्यादा पसंद, Top-5 में कौन हुईं शामिल, पढ़ें खबर
Top-5 Sub Four Meter SUV in January 2025 भारतीय बाजार में Sub Four Meter SUV सेगमेंट में सबसे ज्यादा उत्पादों को ऑफर किया जाता है। Tata से लेकर Maru ...और पढ़ें

HighLights
- January 2025 मेे रही Sub Four Meter SUV की मांग
- सबसे ज्यादा हुई Tata Punch और Tata Nexon की बिक्री
- बीते महीने Top-5 में शामिल हुईं Fronx, Breeza और Venue
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में Maruti, Tata, Hyundai, Mahindra, Kia, Skoda जैसी कंपनियों की ओर से Sub Four Meter SUV सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। हर महीने इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा वाहनों की बिक्री की जाती है। January 2025 के दौरान कौन सी एसयूवी की कितनी यूनिट्स की बिक्री हुई है और इनमें से Top-5 में कौन कौन सी एसयूवी को शामिल किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
पहले नंबर पर रही Tata Punch SUV
टाटा मोटर्स की ओर से सब फोर मीटर एसयूवी सेगमेंट में Tata Punch को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी की बीते महीने 16231 यूनिट्स की बिक्री हुई है। वहीं पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसकी 17978 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। ईयरली बेसिस पर बिक्री में कमी के बाद भी बीते महीने इस एसयूवी को सबसे ज्यादा खरीदा गया है।
दूसरे नंबर पर रही Tata Nexon
टाटा मोटर्स की ओर से सब फोर मीटर एसयूवी में नेक्सन को भी ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी को भी देश में काफी पसंद किया जाता है। बीते महीने के दौरान इसकी 15397 यूनिट्स की बिक्री हुई है, जबकि जनवरी 2024 के दौरान इसकी 17182 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। आंकड़ों के मुताबिक इसकी बिक्री में भी ईयरली बेसिस पर 10 फीसदी की कमी आई है, लेकिन फिर भी बीते महीने इसे Top-5 में दूसरा स्थान मिला है।
तीसरे नंबर पर आई Maruti Fronx
मारुति की ओर से सब फोर मीटर एसयूवी सेगमेंट में फ्रॉन्क्स को लाया जाता है। इस एसयूवी की बीते महीने के दौरान 15192 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान इसकी 13643 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
खबरें और भी
अगले नंबर पर रही Maruti Breeza
मारुति की ओर से ब्रेजा को भी इसी सेगमेंट में लाया जाता है। जनवरी 2025 के दौरान इस एसयूवी को देशभर में 14747 यूनिट्स को खरीदा है। वहीं जनवरी 2024 के दौरान इसकी 15303 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। आंकड़ों के मुताबिक इसकी बिक्री में भी चार फीसदी तक की कमी दर्ज की गई है।
Top-5 में शामिल हुई Hyundai Venue
साउथ कोरियाई वाहन निर्माता हुंडई की ओर से सब फोर मीटर एसयूवी सेगमेंट में वेन्यू को लाया जाता है। आंकड़ों के मुताबिक बीते महीने इस एसयूवी की 11106 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जनवरी 2024 के दौरान 11831 यूनिट्स को खरीदा गया था। इसकी बिक्री में भी ईयरली बेसिस पर छह फीसदी की कमी आई है।