Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mahindra BE 6 और XEV 9e के किस वेरिएंट को सबसे पहले किया जाएगा डिलीवर, पढ़ें पूरी खबर

    Updated: Thu, 06 Feb 2025 04:00 PM (IST)

    Mahindra की ओर से BE 6 और XEV 9e को 2024 के आखिर में पेश किया गया था। इसके बाद अब दोनों Electric SUV की कीमतों की जानकारी सार्वजनिक कर दी गई है। महिंद ...और पढ़ें

    Mahindra BE 6 और XEV 9e की डिलीवरी को कब से शुरू किया जाएगा।
    Mahindra BE 6 और XEV 9e की डिलीवरी को कब से शुरू किया जाएगा।

    HighLights

    1. Mahindra BE 6 और XEV 9e की कीमतों को सार्वजनिक किया गया
    2. दोनों एसयूवी की डिलीवरी को मार्च 2025 से शुरू कर दिया जाएगा
    3. सबसे पहले Pack Three वेरिएंट की डिलीवरी को शुरू किया जाएगा

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में कई सेगमेंट और तकनीक के साथ एसयूवी की बिक्री करने वाली Mahindra की ओर से हाल में ही यह जानकारी सार्वजनिक की गई है कि कंपनी अपनी दो नई Electric SUV के तौर पर लाई गई Mahindra BE 6 और XEV 9e को किस कीमत पर ऑफर कर रही है। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि इनकी डिलीवरी को कब से शुरू किया जाएगा। कंपनी की ओर से किस वेरिएंट्स की डिलीवरी कब से शुरू की जाएगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Mahindra BE 6 और XEV 9e की डिलीवरी कब से होगी शुरू

    कंपनी की ओर से जानकारी दी गई है कि Mahindra BE 6 और XEV 9e की डिलीवरी को March 2025 के मध्‍य से शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही कंपनी ने यह भी बताया है कि वह किस वेरिएंट की डिलीवरी को सबसे पहले शुरू करेगी।

    सबसे पहले होगी किस वेरिएंट की डिलीवरी

    महिंद्रा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी की ओर से मार्च 2025 से टॉप वेरिएंट के तौर पर ऑफर किए गए Pack Three की डिलीवरी को शुरू किया जाएगा। इसके बाद ही अन्‍य वेरिएंट्स की डिलीवरी को शुरू किया जाएगा।

    अन्‍य वेरिएंट्स की डिलीवरी कब से शुरू होगी

    महिंद्रा ने बताया है कि वह Pack Three वेरिएंट की डिलीवरी को मार्च 2025 के मध्‍य तक शुरू करने के बाद Pack Two और Pack Three Select की डिलीवरी को शुरू करेगी। इन दोनों ही वेरिएंट्स की डिलीवरी को कंपनी की ओर से जूून और जुलाई 2025 में शुरू किया जाएगा। जून 2025 में Pack Three की डिलीवरी को शुरू किया जाएगा। इसके बाद Pack Two की डिलीवरी को शुरू किया जाएगा।

    खबरें और भी

    सबसे आखिर में शुरू होगी इन वेरिएंट्स की डिलीवरी

    Mahindra BE 6 और XEV 9e के बेस वेरिएंट के तौर पर ऑफर किए गए Pack One और Pack One Above की डिलीवरी को सबसे आखिरी में शुरू किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक August 2025 से इन दोनों वेरिएंट्स की डिलीवरी को शुरू किया जाएगा।

    Mahindra BE 6 और XEV 9e Price

    महिंद्रा की ओर से दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी को साल 2024 के आखिर में पेश किया गया था। इसके कुछ समय बाद एसयूवी की कीमतों को सार्वजनिक किया गया था, लेकिन इसके मिड वेरिएंट की कीमतों को फरवरी 2025 में सार्वजनिक किया गया है। Mahindra BE 6 की एक्‍स शोरूम कीमत 18.90 लाख रुपये से शुरू होगी और इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 26.90 लाख रुपये तक है। वहीं Mahindra XEV 9e की एक्‍स शोरूम कीमत 21.90 लाख रुपये से लेकर 30.50 लाख रुपये के बीच है।