Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Seat Belt और Airbag में क्या है कनेक्शन? दुर्घटना से बचना है तो जान लें ये महत्वपूर्ण बात

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Wed, 02 Nov 2022 08:29 PM (GMT+05:30)

    लोग कार लेने से पहले कार के सेफ्टी फीचर्स के बारे में जानना जरूरी समझते हैं। सेफ्टी फीचर्स में सबसे महत्वपूर्ण एयरबैग और सीट बेल्ट शामिल हैं। लेकिन क् ...और पढ़ें

    seat belt connection with airbag सीट बेल्ट के बिना एयरबैग भी नहीं करता काम !
    seat belt connection with airbag सीट बेल्ट के बिना एयरबैग भी नहीं करता काम !

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। सेफ्टी के लिए कार में सबसे जरूरी एयरबैग और सीट बेल्ट है। सरकार भी इन दोनों को लेकर काफी सख्त हो चुकी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें क्या कनेक्शन है? क्या आप जानते हैं कि अधिकतर गाड़ियों में सीट बेल्ट के बिना एयर बैग काम नहीं करता! आइए जानते हैं कि दोनों का एक-दूसरे से क्या संबंध है।

    क्यों जरूरी है एयरबैग

    भारत में सभी वाहन निर्माता कंपनियों को कार में एयरबैग देना अनिवार्य  हो चुका है क्योंकि ये लोगों की सेफ्टी से जुड़ा हुआ है। अब सरकार ने भी सभी कार में 6 एयरबैग होने का अनिवार्य कर दिया है। कार में एयरबैग कितना जरूरी है, इसका अंदाजा आप खुद ही लगा सकते हैं क्योंकि दुनिया के कई देशों में इसे अनिवार्य कर दिया गया है।

    कैसे करता है काम

    जिस समय कार का एक्सीडेंट होता है उस समय टक्कर की स्पीड के मुताबिक ही एयरबैग खुल जाते है। वहीं कार में एक्सेलेरोमीटर सर्किट एक्टिव हो जाता है और इलेक्ट्रिकल करंट भेजता है। जिसके बाद कार में लगा सेंसर एयरबैग को एक सिग्नल देता है जिसके बाद कार का एयरबैग खुल जाता है। एयरबैग कार सवार को स्टेयरिंग, डैशबोर्ड और शीशे की टक्कर से बचाता है। इसलिए कार में दरवाजों सहित अन्य जगहों पर भी एयरबैग दिया जाता है।

    बिना सीट बेल्ट के नहीं खुलते एयरबैग !

    ये बात आपको जानकर काफी हैरानी होगी कि कार में सीट बेल्ट नहीं लगाई है। आपकी कार किसी हादसे का शिकार हो रही है तो कार में एयरबैग नहीं खुल पाएगा। ज्यादातर गाड़ियों में सीट बेल्ट तब तक काम नहीं करता जब तक सीट बेल्ट आपने नहीं पहना होता है। ज्यादातर कार में हादसे के समय ही एयरबैग तभी खुलते हैं जब कार में यात्री सीट बेल्ट लगाकर बैठे होते हैं। इसलिए आप इस बात का ख्याल जरूर रखें ताकि आप आने वाले हादसे को टाल सकें।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें - 

    बाइक की इन खामियों को करेंगे नजरअंदाज तो हो जाएगा हजारों का नुकसान, इन बातों का रखें ध्यान

    फटाफट चार्ज और फर्राटेदार स्पीड, इन दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में जानें क्या है खास