विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

World EV Day 2026: एक लाख रुपये से कम में आ जाते हैं ये Electric Scooters, लिस्‍ट में Ather से लेकर Bajaj तक हैं शामिल

Published: Wed, 09 Sep 2026 06:15 PM (IST)

भारतीय बाजार में लगातार इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर्स की मांग बढ़ रही है। जिसे देखते हुए कई निर्माताओं की ओर से इस ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में पेट्रोल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जो आम जनता के बजट से बाहर हो रही है। इसी कारण लोग अब वैकल्पिक ईंधन वाले दो पहिया वाहनों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। World EV Day 2026 के मौके पर हम बता रहे हैं कि किन नए Electric Scooters को 1.5 लाख रुपये से कम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

बढ़ रही EV की मांग

भारतीय बाजार में पेट्रोल, डीजल जैसे पारंपरिक ईंधन वाले वाहनों के मुकाबले इलेक्‍ट्रिक वाहनों की मांग में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। इस सेगमेंट में कारों के साथ ही दो पहिया वाहन भी शामिल हैं, जिनकी मांग लगातार बढ़ रही है।

Ather Konarc

एथर की ओर से कुछ समय पहले ही कोनार्क इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर को लॉन्‍च किया गया है। निर्माता की ओर से इस स्‍कूटर में 3.5 kWh की क्षमता की बैटरी को दिया गया है। इस बैटरी से स्‍कूटर को सिंगल चार्ज में 161 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसमें दी गई मोटर से 4.7 किलोवाट की पावर और 16 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत एक लाख रुपये से शुरू हो जाती है।

Ampere Magnus GMax

एंपियर की ओर से भी भारतीय बाजार में इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर के तौर पर मैग्‍नस जीमैक्‍स को ऑफर किया जाता है। इस इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर में भी कई बेहतरीन फीचर्स दिए जाते हैं। इसमें निर्माता की ओर से 3 kWh की क्षमता की बैटरी को दिया जाता है। जिससे इसे सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 1.03 लाख रुपये है।

Vida VX2 Go

विडा की ओर से भारतीय बाजार में वीएक्‍स2 गो को ऑफर किया जाता है। इस इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर में 3.4 kWh की क्षमता की बैटरी को दिया जाता है। जिससे इसे 146 किलोमीटर तक की रेंज मिल जाती है। इसमें निर्माता की ओर से रिमूवेबल बैटरी को दिया जाता है। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 1.03 लाख रुपये है।

TVS iQube

टीवीएस की ओर से आई क्‍यूब को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इसमें 5.3 kWh की क्षमता की बैटरी को दिया जाता है। जिससे इस स्‍कूटर को सिंगल चार्ज में 212 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 1.20 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 1.75 लाख रुपये है।

Bajaj Chetak

बजाज की ओर से चेतक को इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस स्‍कूटर में कई बेहतरीन फीचर्स दिए जाते हैं। साथ ही इसमें 3.5 kWh की क्षमता की बैटरी को दिया जाता है। जिससे इसे 153 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 95 हजार रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 1.37 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें- World EV Day 2026: 1.50 लाख रुपये से कम में मिलती हैं ये Electric Motorycle, Oben से लेकर Avore तक लिस्‍ट में शामिल