Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Xiaomi ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार SU7 से उठाया पर्दा, स्पोर्टियर डिजाइन के साथ Tesla Model S देगी टक्कर!

    By Rammohan MishraEdited By: Rammohan Mishra
    Updated: Thu, 28 Dec 2023 02:47 PM (GMT+05:30)

    Xiaomi SU7 एक चार दरवाजों वाली इलेक्ट्रिक सेडान है जिसकी लंबाई 4997 मिमी चौड़ाई 1963 मिमी और ऊंचाई 1455 मिमी तक है। ईवी 3000 मिमी के व्हीलबेस के साथ आ ...और पढ़ें

    Xiaomi SU7 सिंगल चार्ज पर 800 KM की रेंज देगी।
    Xiaomi SU7 सिंगल चार्ज पर 800 KM की रेंज देगी।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने आज यानी 28 दिसंबर अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार SU7 से पर्दा उठा दिया है। कंपनी की ओर से Xiaomi SU7 की ऑफिशियल इमेज पेश की गई हैं। Xiaomi EV ने इसको लेकर अधिक जानकारी भी दी है, जिसका उद्देश्य दुनिया भर की कुछ टॉप इलेक्ट्रिक कारों को टक्कर देना है। आइए, इसके बारे में जान लेते हैं।

    डिजाइन और डायमेंशन 

    Xiaomi SU7 एक चार दरवाजों वाली इलेक्ट्रिक सेडान है, जिसकी लंबाई 4997 मिमी, चौड़ाई 1963 मिमी और ऊंचाई 1455 मिमी तक है। ईवी 3,000 मिमी के व्हीलबेस के साथ आती है। Xiaomi SU7 में एक स्पोर्ट लुक है जो पोर्शे टेक्कन जैसा दिखता है। एक्वा ब्लू एक्सटीरियर कलर थीम भी स्पोर्टी अलॉय व्हील की तरह इसके लुक को बढ़ाती है।

    यह भी पढ़ें- YoBykes Trust-Drift Hx ई-स्कूटर ने भारतीय बाजार में मारी एंट्री, जानिए मोटर और टॉप स्पीड की डिटेल्स

    बैटरी, मोटर और रेंज 

    Xiaomi SU7 का एंट्री लेवल वेरिएंट 73.6 kWh बैटरी पैक के साथ आएगा। टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट में बड़ा 101 kWh बैटरी पैक मिलेगा। Xiaomi ने अपनी खुद की CTB (सेल-टू-बॉडी) तकनीक विकसित की है। ईवी निर्माता के अनुसार SU7 एक बार चार्ज करने पर 800 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करेगी। EV निर्माता बाद में 2025 में 1,200 किमी रेंज के साथ बड़े 150 kWh बैटरी पैक के साथ V8 नामक एक नया संस्करण भी पेश करेगा।

    Tesla Model S को मिलेगी टक्कर 

    Xiaomi के चेयरमैन और सीईओ लेई जून ने कहा है कि इलेक्ट्रिक वाहन को ग्राहकों की इच्छाओं को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। हालांकि लेई का दावा है कि Xiaomi SU7 का उद्देश्य प्रतिस्पर्धा करना नहीं है, लेकिन यह अपने लुक और प्रदर्शन के मामले में Tesla Medol S को टक्कर देने की अपनी लीग में है। सभी Xiaomi कारों का निर्माण बीजिंग में चीनी कार निर्माता BAIC ग्रुप के स्वामित्व वाली सुविधाओं में से एक में किया जाएगा। इस फैसिलिटी की वार्षिक क्षमता 2 लाख वाहनों की है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bajaj ने रजिस्टर कराया Vector ट्रेडमार्क, Husqvarna के साथ पेश कर सकती है नया इलेक्ट्रिक स्कूटर; जानें डिटेल्स