Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कैसा है Yamaha EC 06 इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर, खरीदने में होगा फायदा या चुनें दूसरा विकल्‍प

    Updated: Mon, 30 Mar 2026 10:10 AM (IST)

    यामाहा ने हाल ही में अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर EC 06 लॉन्च किया है। यह स्कूटर 4 KWh बैटरी के साथ 169 किमी की रेंज और 79 किमी/घंटा की टॉप स्पीड प्रदान करत ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली: भारत में कई वाहन निर्माताओं द्वारा कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है, जिनमें यामाहा भी शामिल है। हाल ही में इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर पर Yamaha EC 06 को लॉन्‍च किया गया है। हाल में इसे चलाने का मौका हमें मिला। इस दौरान इस स्‍कूटर को हमने पहली बार सीमित समय के लिए चलाकर देखा। इसके फीचर्स, रेंज, क्षमता हमें कितनी प्रभावित कर पाई। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Yamaha EC 06 20801

    कैसा है स्‍कूटर

    यामाहा की ओर से भारतीय बाजार में इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर सेगमेंट में Yamaha EC 06 को ऑफर‍ किया गया है। पहली नजर में यह स्‍कूटर काफी अच्‍छा लगता है। इसकी फिनिशिंग भी काफी अच्‍छी रखने की कोशिश की गई है। बॉडी पैनल्‍स में किसी भी तरह का गैप नहीं है, जो काफी अच्‍छी बात है।

    Yamaha EC 06 20803

    कितनी दमदार बैटरी

    यामाहा की ओर से इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर को भारत में 4 KWh की क्षमता की बैटरी के साथ ऑफर किया गया है। इस बैटरी को चार्ज करने में आठ घंटे लगते हैं और सिंगल चार्ज में इसे 169 किलोमीटर तक की रेंज मिलने का दावा किया जाता है। इसमें लगी मोटर से इसे 6.7 किलोवाट की पावर और 26 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस मोटर से स्‍कूटर को 79 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम स्‍पीड से चलाया जा सकता है।

    Yamaha EC 06 20802

    कैसे हैं फीचर्स

    स्‍कूटर में इको, स्टैंडर्ड और पावर मोड, हाइड्रोलिक डैम्पर्स, टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक, कॉम्बी ब्रेक सिस्टम, एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी टेललाइट्स, यामाहा मोटर कनेक्ट आर, 24.5 लीटर बूट स्‍पेस, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर और 14 इंच के टायर जैसे फीचर्स को दिया गया है।

    खबरें और भी

    यामाहा की ओर से अपने पहले इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर को भारत में 4 KWh की क्षमता की बैटरी के साथ ऑफर किया गया है। इस बैटरी को चार्ज करने में आठ घंटे लगते हैं और सिंगल चार्ज में इसे 169 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है। इसमें लगी मोटर से इसे 6.7 किलोवाट की पावर और 26 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस मोटर से स्‍कूटर को 79 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम स्‍पीड से चलाया जा सकता है।

    Yamaha EC 06 20804

    समीक्षा

    यामाहा की ओर से भले ही देरी से इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर सेगमेंट में एंट्री ली गई है, लेकिन निर्माता ने काफी अच्‍छे विकल्‍प के तौर पर EC 06 को ऑफर किया है। यह स्‍कूटर न सिर्फ दमदार बैटरी और मोटर के साथ प्रदर्शन पसंद करने वालों को प्रभावित करता है, बल्कि यह स्‍कूटर रोजमर्रा की जरुरत को भी पूरा करने की कोशिश करता है।
    अगर आपको दमदार बैटरी और मोटर के साथ ही अच्‍छे फीचर्स वाले ऐसे इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर को खरीदना है जो अच्‍छी रेंज भी ऑफर करता है तो इस स्‍कूटर को चुना जा सकता है। लेकिन अगर आपको कम कीमत और फीचर्स के साथ रिमूवेबल बैटरी वाले इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर को खरीदना है तो दूसरे विकल्‍पों पर विचार किया जा सकता है।