यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
YAMAHA की टू-व्हीलर रेंज इस साल के अंत तक E20 फ्यूल से चलने लगेगी, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम के साथ आएगी
इस साल के अंत तक कंपनी अपने सभी मोटरसाइकिल मॉडलों को E20 ईंधन के अनुकूल बनाने की योजना बना रही है। वाहन निर्माता कंपनी देश में 149cc-155 cc बाइक रेंज ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। जापान की दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी यमाहा भारत में उसकी पूरी मोटरसाइकिल रेंज इस साल के अंत तक ई20 ईंधन से चलने लगेगी। कंपनी ने इस बात की घोषणा 2023 यामाहा FZ-X, R15 V4 और MT-15 V2 के लॉन्च के दौरान की थी।
यामाहा मोटर इंडिया
यामाहा मोटर इंडिया के अध्यक्ष ईशिन चिहाना ने कहा कि हम ग्राहको के लिए जल्द ही इस पर काम करेगें। इस दिशा में पहले कदम पर काम करते हुए FZS-Fi V4 डीलक्स और E20 ईंधन के साथ FZ-X मॉडल को लॉन्च किया है और इस साल के अंत तक हम अपने सभी मोटरसाइकिल मॉडलों को E20 ईंधन के अनुकूल बनाने की योजना बना रहे हैं।
149cc-155 cc बाइक रेंज
आपको बता दें वाहन निर्माता कंपनी देश में 149cc-155 cc बाइक रेंज अब मानक विशेषता के रूप में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS) के साथ आएगा। यामाहा TCS के साथ केवल R15M और R15V4 पेश करता था और अब FZS-Fi V4 डीलक्स, FZ-X और MT-15 V2 डीलक्स भी तकनीक के साथ आएंगे। अपडेटेड रेंज की कीमतें FZS-Fi V4 के लिए 1.27 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं।
इथेनॉल
E20 ईंधन ईंधन का मिश्रण है E20 में 20 प्रतिशत इथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल होता है। इथेनॉल मुख्य रूप से गन्ने के साथ-साथ चावल और अन्य खाद्यान्नों से निकाला जाता है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी इसको लेकर काफी एक्टिव है, इसपर उनका मानना है कि इथेनॉल ईंधन से ईंधन की कीमत में काफी कमी आ सकती है।

