Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Year End 2022: इस साल इन 5 इलेक्ट्रिक कारों ने खूब बटोरीं सुर्खियां, ये मॉडल लिस्ट में शामिल

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Wed, 28 Dec 2022 12:11 PM (IST)

    साल 2022 में टाटा नेक्सन मैक्स ईवी के लॉन्च किया गया था। टाटा मोटर्स ने मैक्स में 40.5 kWh की लिक्विड-कूल्ड लिथियम-आयन बैटरी दी है जो नेक्सॉन ईवी के म ...और पढ़ें

    साल 2022 की इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट का बड़ा लॉन्च
    साल 2022 की इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट का बड़ा लॉन्च

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। साल 2022 को समाप्त होने में महज कुछ ही दिन बाकी हैं। साल 2022 ईवी इंडस्ट्री के लिए कितना खास रहा, इसका अंदाजा आपको इस खबर के माध्यम से लग जाएगा, जहां आपको बताने जा रहे हैं 2022 में आने वाली उन 5 ईवी कार के बारे में जिनकी धूम पूरा साल रही।

    Tata Nexon EV Max

    साल 2022 में टाटा नेक्सन मैक्स ईवी के लॉन्च किया गया था। टाटा मोटर्स ने मैक्स में 40.5 kWh की लिक्विड-कूल्ड, लिथियम-आयन बैटरी दी है, जो नेक्सॉन ईवी के मुक़ाबले 33 फीसद बड़ा है । रेंज की बात करे तो, नेक्सॉन ईवी मैक्स का सर्टिफाइड रेटिंग 437 किलोमीटर और रियल वर्ल्ड में आप 350 किलोमीटर तक की उम्मीद रख सकते है।

    Kia EV6

    किआ ईवी6 का ऑल-व्हील-ड्राइव वैरिएंट 0-100 kmph स्पीड पकड़ने की क्षमता 5.2 सेकेंड में रखता है, जबकि पिछले साल लॉन्च हुई Audi E-tron 55 को यह रफ्तार पकड़ने में 6.5 सेकेंड तक का समय लगा था। टेस्ट ड्राइव के दौरान बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर हमने इस गाड़ी को 192 kmph के टॉप स्पीड़ को भी काफी आराम से टच किया।

    BMW i4

    BMW ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार i4 को इस साल 2022 में लॉन्च किया था। इसे 69.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। इस कार को eDrive 40 वेरिएंट के साथ लाया गया है और इसकी डिलीवरी जुलाई 2022 में शुरू होने वाली है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह कंपनी की भारत में दूसरी इलेक्ट्रिक कार होगी, इससे पहले BMW ने iX इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च किया था।

    खबरें और भी

    Mercedes EQS 580

    मर्सिडीज बेंज EQS 580 इलेक्ट्रिक कार ब्रांड की पहली ऐसे कार है जिसे भारत में ही असेंबल किया जा रहा है, जिसकी वजह से इस कार की कीमत काफी कम हो जाती है। वहीं, बाकी मॉडल्स को भारत में इंपोर्ट करके बेचा जाता है। जिससे इनकी कीमत ज्यादा हो जाती है। इस असेंबल की वजह से भारत में मर्सिडीज की कार की कीमत 2 लाख रुपये से कम हुई है और इसे 1.55 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर बेचा जाता है।

    BYD Atto 3

    BYD Atto 3 कीमत 33.99 लाख रुपये है। इसके साथ ही इसमे आपको चार कलर ऑप्शन भी मिलते हैं। कलर ऑप्शन के साथ इसमें सिंगल, फुली-लोडेड वेरिएंट भी मिलते हैं। कंपनी का कहना है कि इस कार की डिलीवरी जनवरी 2023 से शुरू हो जाएगी।

    यह भी पढ़ें

    इस साल का ऑटो एक्सपो रहेगा खास, दिखाई देगी ये शानदार इलेक्ट्रिक कारें

    कार और स्कूटी बेचने के बाद तुरंत करें ये काम, नहीं तो लगाना पड़ सकता है कोर्ट-कचहरी का चक्कर