Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    2019 एस्टन मार्टिन Vantage भारत में हुई लॉन्च, कीमत कर देगी आपको हैरान

    By Ankit DubeyEdited By:
    Updated: Wed, 26 Sep 2018 07:33 AM (IST)

    पुराने जनरेशन के मुकाबले 2019 एस्टन मार्टिन वेंटेज में डोर हैंडल्स को छोड़कर कुछ भी आगे नहीं दिया गया। ...और पढ़ें

    2019 एस्टन मार्टिन Vantage भारत में हुई लॉन्च, कीमत कर देगी आपको हैरान
    2019 एस्टन मार्टिन Vantage भारत में हुई लॉन्च, कीमत कर देगी आपको हैरान

    नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी एस्टन मार्टिन ने भारतीय बाजार में अपनी एस्टन मार्टिन वेंटेज को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमत 2.95 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम) रखी है। नई एस्टन मार्टिन वेंटेज को अपने पूर्ववर्ती के मुकाबले पूरी तरह जांच करके और DB 11 के तौर पर इसे बनाया गया है, अगर इसमें 70 फीसद नए कम्पोनेंट्स का इस्तेमाल किया गया है। पुराने जनरेशन के मुकाबले 2019 वेंटेज में डोर हैंडल्स को छोड़कर कुछ भी आगे नहीं दिया गया। देशभर में वेंटेज की बुकिंग शुरू हो चुकी है, जबकि GT की डिलीवरी अगले दो से चार महीनों में शुरु हो जाएगी।

    बेबी एस्टन मार्टिन हल्की, ज्यादा पावरफुल और पुराने वर्जन के मुकाबले तेज भी है। इस कार की डिजाइन भाषा वुलकन सुपरकार और DB11 से प्रेरित है। हालांकि, इसमें पूरी तरह नए फ्रंट और रियर सबफ्रेम्स दिए गए हैं। नई वेंटेज का ग्राउंड क्लियरेंस 122mm दिया गया है जो कि कम से कम शहरी सड़कों पर पेट के नीचे स्क्रैप नहीं करेगा।

    केबिन की बात करें तो 2019 एस्टन मार्टिन में नया सेंटर कंसोल यूनिट में एरोगोनॉमिकली डिजाइन्ड के साथ राइट हैंड पर स्विचेज दिए गए हैं। इसके अलावा नई वेंटेज में कुछ स्विचेज AMG से लिए गए हैं, लेकिन कंपनी केबिन के लिए बीस्पोक विकल्प भी दे रही है। वेंटेज में तीन ड्राइविंग मोड्स - स्पोर्ट, स्पोर्ट प्लस और ट्रैक उपलब्ध है।

    पावर स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो एस्टन मार्टिन वेंटेज में AMG वाला 4.0 लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन दिया गया है। यह इंजन 6000rpm पर 503bhp की पावर और 2000-5000rpm पर 685Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 8-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ पैडलशिफ्टर्स के चलते यह पिछले पहियों पर पावर सप्लाई करता है। 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ने में इसे 3.5 सेकंड़ का वक्त लगता है। कंपनी के दावे के मुताबिक इसकी टॉप स्पीड 315kmph है। 2019 वेंटेज का मुकाबला अपने सेगमेंट में मर्सिडीज-AMG GT, पोर्शे 911 टर्बो और ऑडी R8 V10 से होगा। 

    खबरें और भी