यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अब बाइक चलाते समय नहीं आएगी चेनपैड से खटकने की आवाज, अपनाएं ये टिप्स
आपको बाइक चलाते समय चेन से जुड़ी कई समस्याओं का सामना जरुर करना पड़ता होगा और आप इसका ध्यान नहीं रखेंगे तो चेन में जंग भी लग सकती है। लेकिन क्या आपको ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। कई बार बाइक की चेन ढीली होने के कारण उसमें जंग की समस्या आती है। बाइक की चेन ढीली होने के कारण जब आप इसे चलाते हैं तो इस समय चेनपैड में खटकने की आवाज आती है। अगर आप इसका सही तरीके से ध्यान नहीं रखेंगे तो उसमें जंग लगना शुरू हो सकता है।
चेन में रखें पर्याप्त कसाव
अगर आपके बाइक के चेन में सही से कसाव नहीं हैं तो ये जल्दी खराब हो सकता है। चेन अगर ढीली हो या ज्यादा कसी हुई हो तो इससे भी खराब होने की संभावना बढ़ सकती है। वहीं अगर चेन ढीली हो तो बाइक चलाते समय खटकने की आवाज आती है और चेन स्प्रोकेट से उतर भी सकती है जिससे बाइक को काफी नुकसान भी हो सकता है।
चिपचिपे लुब्रिकेंट का इस्तेमाल ना करें
लोग अक्सर कम जानकारी के कारण चेन पर लुब्रिकेंट ग्रीस लगा देते हैं, जिससे आपके बाइक के चेन पर धूल अधिक जमने लगती है और इससे घिसाव बढ़ जाता है। चेन में हमेशा पतले लुब्रिकेंट जैसे इंजन आयल का इस्तेमाल करें। वहीं आप इसके आलावा चेन के लिए स्पेशल लुब्रिकेंट का भी आप इस्तेमाल कर सकते है। अगर आप गलती से लुब्रिकेंट अधिक लगा देते हैं तो किसी सूखे कपड़े की मदद से इसको साफ कर सकते हैं।
नियमित रूप से करें चेन की सफाई
चेन को ठीक रखने के लिए आप चेन की सफाई नियमित रूप से करते रहे। अधिक धूल जम जाने के कारण चेन खराब हो सकती है। इसलिए 3 से 4 महीने में एक बार चेन की सफाई जरूर करें। चेन को नर्म ब्रश की मदद से धीरें - धीरें साफ करें।
खबरें और भी
चेन कवर खुला ना रखें
चेन कवर चेन और स्प्रोकेट को सुरक्षा प्रदान करता है। इससे खुला रखने पर चेन समय से पहले ही खराब हो सकता है। इसमें मिट्टी अधिक जम सकती है और इसपर मौसम का प्रभाव भी सबसे अधिक होता है। आप इस बात का ध्यान जरूर रखे की कभी भी बाइक चेन कवर के बिना ना चलाएं। हालांकि मॉडर्न स्पोर्ट्स बाइक में अक्सर खुला चेन कवर दिया जाने लगा है।


.jpg)
