Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    BMW X3 M40i xDrive भारतीय बाजार में हुई लॉन्च, कीमत 86.50 लाख रुपये से शुरु

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Thu, 11 May 2023 02:49 PM (GMT+05:30)

    BMW X3 M40i xDrive भारतीय बाजार में BMW ने X3 M40i xDrive SUV को लॉन्च कर दिया गया है। SUV को भारत में कंप्लीटली बिल्ट-अप (CBU) रूट के जरिए बेचा जाएगा ...और पढ़ें

    BMW X3 M40i xDrive भारतीय बाजार में हुई लॉन्च,
    BMW X3 M40i xDrive भारतीय बाजार में हुई लॉन्च,

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में BMW ने X3 M40i xDrive SUV को आज लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें, इस कार की कीमत 86.50 लाख (एक्स-शोरूम) है। यह पहली बार  जर्मन ऑटो दिग्गज M बैजिंग के साथ X3 SUV को पेश कर रही है। SUV को भारत में कंप्लीटली बिल्ट-अप (CBU) रूट के जरिए बेचा जाएगा। वाहन निर्माता कंपनी इस कार के बुकिग पिछले महीने से ही शुरु कर चुकी थी। अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं आप मात्र 5 लाख रुपये में इसे बुक करा सकते हैं।

    BMW X3 M40i xDrive इंजन

    BMW X3 M40i xDrive 3.0-लीटर इनलाइन छह सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन द्वारा संचालित है जो 360 hp की पावर और 500 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है।X3 M40i xDrive SUV भारत में जर्मन कार निर्माता द्वारा पेश किए जाने वाले सबसे दमदार मॉडल में से एक है। पहली बीएमडब्ल्यू एक्स3 एम40आई एक्सड्राइव स्पोर्टी, आधुनिक बीएमडब्ल्यू एक्स3 के लाइन में लेकर जाती है।

    BMW X3 M40i xDrive स्पीड 

    आपको बता दें, ऑल-व्हील ड्राइव SUV 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ आएगी। ट्रांसमिशन का काम बीएमडब्ल्यू के 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के द्वारा होगा। एसयूवी सिर्फ पांच सेकंड के अंदर स्टैंडस्टिल से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। एक्स3 एम एडिशन 250 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ आएगा।

    BMW X3 M40i xDrive फीचर्स

    BMW X3 M एडिशन SUV को एडेप्टिव M सस्पेंशन, M स्पोर्ट डिफरेंशियल और M स्पोर्ट ब्रेक जैसे फीचर्स  के साथ पेश किया जाएगा। SUV 20-इंच M लाइट अलॉय व्हील्स का सेट है। एसयूवी खिड़कियों, रूफ रेल्स, फ्रेम और किडनी ग्रिल पर हाई-ग्लॉस ब्लैक फिनिश के साथ आएगी।

    खबरें और भी

    BMW X3 M40i xDrive कलर ऑप्शन

    X3 SUV का M एडिशन दो कलर ऑप्शन के साथ आएगी। इनमें ब्रुकलिन ग्रे और ब्लैक सफायर मिलता हैं। एसयूवी के इंटीरियर में ब्लैक में एक्सक्लूसिव सेंसटेक परफोरेटेड अपहोल्स्ट्री भी मिलेगा।

    BMW X3 M40i xDrive सेफ्टी फीचर्स

    सेफ्टी की बात करें तो इसमें  छह एयरबैग, ब्रेक असिस्ट के साथ एबीएस, डायनेमिक ट्रैक्शन कंट्रोल , डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, इलेक्ट्रॉनिक वाहन इम्मोबिलाइजर आएगा। इसमें कुछ पैसिव सेफ्टी फीचर्स के रुप में ड्राइवर अटेंशन असिस्टेंस और क्रैश सेंसर भी मिलता हैं।