विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hyundai Bayon भारत में लॉन्च, कीमत ₹9.99 लाख; 1.5L पेट्रोल इंजन समेत 80 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स से लैस

Published: Mon, 26 Oct 2026 01:22 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2026 02:15 PM (IST)

Hyundai Bayon भारत में 9.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुई है। इसमें सात वेरिएंट और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन दिए गए हैं।

भारत में लॉन्च हुई Hyundai Bayon।

भारत में लॉन्च हुई Hyundai Bayon।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। हुंडई मोटर इंडिया ने भारत में अपनी नई SUV Hyundai Bayon को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गई है। इस नई SUV Bayon को Hyundai Creta के नीचे रखा गया है। इसे कंपनी ने एक नए मॉडल के रूप में पेश किया है। इसे कुल सात वेरिएंट HX2, HX3, HX3+, HX5, HX6, HX8 और HX10 में लेकर आया गया है।

सात वेरिएंट में हुई लॉन्च

Hyundai Bayon को भारतीय बाजार में कुल सात ट्रिम लेवल HX2, HX3, HX3+, HX5, HX6, HX8 और HX10 में लॉन्च की गई है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹9.99 लाख है। ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन HX5 वेरिएंट से मिलना शुरू होता है।

Hyundai Bayon

मैनुअल ट्रांसमिशन iVT (इंटेलिजेंट वेरिएबल ट्रांसमिशन)
HX2 —
HX3 —
HX3+ —
HX5 HX5 iVT
HX6 HX6 iVT
HX8 HX8 iVT
HX10 HX10 iVT

Hyundai Bayon को कई बेहतरीन कलर में लाया गया है। इसमें Fiery Red, Classy Blue, Classy Blue Matte, Atlas White, Titanium Black, Titanium Matte Black, Golden Bronze और Ecotronic Grey जैसे कलर ऑप्शन शामिल हैं। इसके अलावा, Fiery Red और Atlas White रंगों के साथ ब्लैक रूफ वाला डुअल-टोन ऑप्शन भी मिलेगा।

Hyundai Bayon Color Option

Hyundai Bayon का एक्सटीरियर डिजाइन

Hyundai Bayon कंपनी की नई Art of Steel डिजाइन लैंग्वेज पर बेस्ड है। इसके एक्सटीरियर में शार्प बॉडी लाइन्स, फ्लेयर्ड व्हील आर्च और स्कल्प्टेड बॉडी पैनल दिए गए हैं। SUV को मजबूत लुक देने के लिए इसमें एंगुलर डिजाइन, बॉडी क्लैडिंग और बड़े फ्रंट व रियर बंपर का इस्तेमाल किया गया है। इसका डिजाइन इसे Hyundai की मौजूदा SUV रेंज से अलग पहचान देने पर केंद्रित है।

Hyundai Bayon (6)

  • H-Edge LED DRL सिग्नेचर
  • इंटीग्रेटेड LED टर्न इंडिकेटर्स
  • प्रोजेक्टर LED हेडलाइट्स
  • LED रिवर्सिंग लाइट्स
  • नॉन-कनेक्टेड टेललाइट्स
  • वर्टिकल Aerolight हाई-माउंटेड स्टॉप लैंप
  • 17-इंच अलॉय व्हील
  • 215-सेक्शन टायर
  • डुअल-टोन ORVMs
  • रूफ रेल्स
  • आगे और पीछे पार्किंग सेंसर
  • 360-डिग्री कैमरा

Hyundai Bayon का डाइमेंशन

Hyundai Bayon (3)

Dimensions
Length 4 245mm
Width 1 810mm
Height 1 605mm
Wheelbase 2 600mm
Fuel tank capacity 43 L

डाइमेंशन की बात करें तो Hyundai Bayon की लंबाई 4,245 mm, चौड़ाई 1,810 mm और ऊंचाई 1,605 mm है। इसका व्हीलबेस 2,600 mm है। SUV का ग्राउंड क्लीयरेंस 205 mm और बूट स्पेस 505 लीटर है। इसमें 43 लीटर क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।

Hyundai Bayon का इंटीरियर

Hyundai Bayon के इंटीरियर में कंपनी की नई डिजाइन थीम देखने को मिलती है, जिसे ग्लोबल-स्पेक i20 के नए इंटीरियर लेआउट से प्रेरित बताया गया है। वेरिएंट के अनुसार, इसमें ऑल-ब्लैक या ब्लैक और व्हाइट थीम का ऑप्शन मिलेगा। केबिन में ब्लैक और Olive Grey थीम, प्रीमियम लेदरेट अपहोल्स्ट्री और सॉफ्ट-टच एलिमेंट्स दिए गए हैं। इसका उद्देश्य केबिन को आधुनिक और प्रीमियम अनुभव देना है।

Hyundai Bayon (4)

  • ब्लैक/ऑलिव ग्रे इंटीरियर थीम
  • प्रीमियम लेदरेट अपहोल्स्ट्री
  • सॉफ्ट-टच एलिमेंट्स
  • Nvidia, Perplexity और SoundHound AI की टेक्नोलॉजी से लैस कर्व्ड पैनोरमिक डिस्प्ले
  • ग्लोबल i20 से प्रेरित डुअल 12.3-इंच डिस्प्ले
  • वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay
  • 19 कंट्रोलर्स के लिए OTA अपडेट्स और Software-Defined Vehicle (SDV) टेक्नोलॉजी
  • 500 से ज्यादा वॉयस कमांड के साथ 70 से अधिक फीचर्स वाला Bluelink टेलीमैटिक्स सिस्टम
  • म्यूजिक कंट्रोल के लिए फिजिकल स्विच
  • ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
  • वर्टिकल AC वेंट्स और वर्टिकल लेआउट वाले AC कंट्रोल
  • आगे की वेंटिलेटेड सीटें
  • पावर्ड ड्राइवर सीट
  • स्पोर्टी स्टीयरिंग व्हील, जिसमें केवल टिल्ट एडजस्टमेंट की सुविधा
  • स्टीयरिंग व्हील पर ड्राइव मोड सेलेक्टर
  • CVT गियरबॉक्स के साथ पैडल शिफ्टर्स
  • पैनोरमिक सनरूफ
  • LED रीडिंग लाइट्स और सनग्लास होल्डर
  • सबवूफर के साथ 8-स्पीकर वाला Bose ऑडियो सिस्टम
  • एम्बिएंट लाइटिंग
  • पीछे की सीटों के लिए 2-स्टेप रिक्लाइनिंग सुविधा
  • रियर AC वेंट्स
  • रियर सेंटर आर्मरेस्ट

Hyundai Bayon का इंजन

Hyundai Bayon (5)

Hyundai Bayon में 1.5-लीटर, चार-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह वही इंजन है जिसका इस्तेमाल कंपनी Creta में भी करती है। यह इंजन 115 PS की पावर और 144 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और iVT का ऑप्शन मिलता है। कंपनी ने लॉन्चिंग के दौरान पेट्रोल मॉडल को लेकर दावा किया है कि यह 18.6 kmpl तक का माइलेज देगी।

फीचर्स

Hyundai Bayon

इंजन

1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

अधिकतम पावर

115 PS

अधिकतम टॉर्क

144 Nm

ट्रांसमिशन

6-स्पीड मैनुअल (MT) / CVT

ड्राइवट्रेन

फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD)

माइलेज (ARAI)

18.6 km/l (CVT)

Hyundai Bayon के लिए 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन पर आधारित CNG पावरट्रेन भी लेकर आएगी गई है। हालांकि, CNG वेरिएंट की लॉन्च टाइमलाइन, कीमत, माइलेज और वेरिएंट से जुड़ी चीजों के बारे में नहीं बताया है। वहीं, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन की पेशकश की पुष्टि नहीं हुई है।

Hyundai Bayon (7)

ट्रांसमिशन iVT ऑप्शन के साथ में डैश बूस्ट मोड दिया गया है, जो ओवरटेकिंग के दौरान तुरंत पावर बूस्ट और बेहतर रिस्पॉन्स के लिए है। इसके साथ ही स्पोर्टी ड्राइव टेक भी मिलता है, जिसे स्पोर्टी और अधिक रोमांचक एक्सीलरेशन अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया। इसमें ईको (Eco), नॉर्मल (Normal) और स्पोर्ट (Sport) ड्राइव मोड भी मिलते हैं। इसके साथ ही पैडल शिफ्टर्स और आइडल स्टॉप एंड गो (ISG) भी मिलता है।

Hyundai Bayon के सेफ्टी फीचर्स

हुंडई की इस नई SUV Bayon में 35 स्टैंडर्ड और 85 सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। Bayon को 5-स्टार BNCAP क्रैश सेफ्टी रेटिंग को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसके स्ट्रक्चर में 69 प्रतिशत हाई-स्ट्रेंथ स्टील का इस्तेमाल किया गया है।

Hyundai Bayon side

  • हाईवे ड्राइविंग असिस्ट (HDA)
  • नेविगेशन-बेस्ड स्मार्ट क्रूज कंट्रोल ज़ोन (NSCC-Z)
  • नेविगेशन-बेस्ड स्मार्ट क्रूज कंट्रोल कर्व (NSCC-C)
  • सराउंड व्यू मॉनिटर (SVM)
  • ब्लाइंड-स्पॉट व्यू मॉनिटर (BVM)
  • ADAS सिस्टम के लिए तीन रडार
  • 12 पार्किंग सेंसर
  • 6 एयरबैग
  • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC)
  • हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल (HAC)
  • रोलओवर सेंसर
  • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)
  • चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक
  • 69% एडवांस्ड मल्टी-ग्रेड हाई-स्ट्रेंथ स्टील का इस्तेमाल।

Hyundai SmartSense Level 2 Pro ADAS के तहत 23 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स। इसकी BNCAP क्रैश टेस्ट रेटिंग के परिणाम 2026 के अंत तक आने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- Hyundai Bayon vs Maruti Suzuki Fronx: डिजाइन, फीचर्स और इंजन के मामले में कौन-सी SUV है बेस्ट?