Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अब Hyundai Exter CNG में नहीं होगी सामान रखने की परेशानी, कंपनी लाई Dual सिलेंडर तकनीक, जानें कितनी है कीमत

    Updated: Tue, 16 Jul 2024 11:59 AM (IST)

    हुंडई मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में एंट्री लेवल एसयूवी Exter को Dual CNG Cylinder के साथ लॉन्‍च कर दिया है। जिसके बाद सामान रखने की परेशानी खत्‍म ह ...और पढ़ें

    हुंडई मोटर्स की ओर से डबल सीएनजी सिलेंडर तकनीक के साथ एक्‍सटर को लॉन्‍च किया गया है।
    हुंडई मोटर्स की ओर से डबल सीएनजी सिलेंडर तकनीक के साथ एक्‍सटर को लॉन्‍च किया गया है।

    HighLights

    1. Hyundai Exter को Dual CNG Cylinder तकनीक के साथ किया लॉन्‍च
    2. डबल सीएनजी सिलेंडर तकनीक वाली गाड़ी की कीमत 8.50 लाख रुपये रखी गई

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। साउथ कोरियाई वाहन निर्माता Hyundai ने Exter को Dual CNG Cylinder तकनीक के साथ भारतीय बाजार में लॉन्‍च कर दिया है। डबल सीएनजी सिलेंडर वाली एक्‍सटर में किस तरह के फीचर्स को दिया गया है। इसे किस कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Dual CNG Cylinder के साथ लॉन्‍च हुई Exter

    हुंडई की ओर से भारतीय बाजार में डबल सीएनजी सिलेंडर तकनीक (Dual Cylinder Technology) के साथ पहली गाड़ी को लॉन्‍च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इस तकनीक के साथ Hyundai Exter को लॉन्‍च किया है। कंपनी ने इस तकनीक को Hy-CNG Duo नाम से लॉन्‍च किया है। इससे पहले कंपनी की ओर से Exter के Knight Edition को लॉन्‍च किया था।

    कैसे हैं फीचर्स

    कंपनी की ओर से Exter के Hy-CNG Duo को कई बेहतरीन फीचर्स को दिया है। इसमें स्‍मार्ट इलेक्ट्रिक सनरूफ, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लैंप, फुली ऑटोमैटिक टेंपरेचर कंट्रोल, 20.32 सेमी टचस्‍क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, छह एयरबैग, टीपीएमएस, ईएससी, एचएसी जैसे फीचर्स को दिया है।

    यह भी पढ़ें- Exter SUV की पहली एनिवर्सिरी पर Hyundai ने लॉन्‍च किया Knight Edition, जानें फीचर्स और कीमत की डिटेल

    कितना दमदार इंजन

    हुंडई एक्‍सटर Hy-CNG Duo में कंपनी की ओर से 1.2 लीटर का Bi-Fuel इंजन दिया गया है। जिसके साथ 5स्‍पीड मैनुअल ट्रांसमिशन को दिया गया है। कंपनी के मुताबिक इसे एक किलो सीएनजी में 27.1 किलोमीटर (Exter CNG Mileage) तक चलाया जा सकता है। 1.2 लीटर इंजन से एसयूवी को 69 पीएस की पावर और 95.2 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा।

    खबरें और भी

    अधिकारियों ने कही यह बात

    डबल सीएनजी सिलेंडर तकनीक के साथ एक्‍सटर को लॉन्‍च करने के बाद हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के सीओओ तरूण गर्ग ने कहा कि हम टिकाऊ और अभिनव गतिशीलता समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम ड्यू्ल सिलेंडर सीएनजी तकनीक के साथ अपनी एंट्री एसयूवी-एक्सटर को लॉन्च करने के लिए उत्साहित हैं। उच्च ईंधन दक्षता, पर्याप्त बूट स्पेस और एसयूवी की बहुमुखी पेशकश के साथ, हमें विश्वास है कि एक्सटर हाई-सीएनजी डुओ उन ग्राहकों को पसंद आएगा जो एक विश्वसनीय और कुशल वाहन की तलाश में हैं जो उनके कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में मदद करता है।

    कितनी है कीमत

    हुंडई ने एक्‍सटर Hy-CNG Duo S वे‍रिएंट को 8.50 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत (Exter CNG price in india) पर लॉन्‍च किया है। इसके बाद SX वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 9.23 लाख रुपये रखी गई है और सीएनजी के साथ इसके टॉप वे‍रिएंट Exter Knight SX को 9.38 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- दो लाख रुपये की Down payment के बाद Hyundai Exter का बेस वेरिएंट EX ले आएं घर, जानें कितनी बनेगी EMI