Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Hyundai Venue Knight Edition भारत में 10 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च, जानें क्या है खास

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Fri, 18 Aug 2023 12:53 PM (IST)

    Hyundai Venue Knight Edition नाइट एडिशन की थीम ब्लैक कलर ही है। इसमें । फ्रंट ग्रिल रूफ रेल्स शार्क-फिन एंटीना बाहरी रियर व्यू मिरर स्किड प्लेट और हु ...और पढ़ें

    Hyundai Venue Knight Edition भारत में 10 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च
    Hyundai Venue Knight Edition भारत में 10 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च

    HighLights

    1. Hyundai Venue Knight Edition भारत में 10 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च,
    2. इसकी कीमत 10 लाख से शुरू होती हैं और 13.48 लाख तक जाती हैं।
    3. नाइट एडिशन की थीम ब्लैक कलर ही है।

    नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। Hyundai Motor India Limited ने बिल्कुल नए वेन्यू नाइट एडिशन के लॉन्च के साथ एक बार फिर से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। Hyundai ने इस कार को दमदार डिजाइन और शानदार फीचर्स के साथ इसे लॉन्च किया है। Hyundai Venue Knight Edition को लॉन्च  Creta Adventure  और Alcazar Adventure Edition  के हालिया लॉन्च के बाद किया गया है। 

    Hyundai Venue Knight Edition  कीमत 

    आपको बता दें, Hyundai Venue Knight Edition सब-4 मीटर एसयूवी का विशेष वेरिएंट केवल तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। इसकी कीमत 10 लाख से शुरू होती हैं और 13.48 लाख तक जाती हैं। दोनों कीमत एक्स-शोरूम हैं।

    Hyundai Venue Knight Edition थीम ब्लैक 

    नाइट एडिशन की थीम ब्लैक कलर ही है। इसमें । फ्रंट ग्रिल, रूफ रेल्स, शार्क-फिन एंटीना, बाहरी रियर व्यू मिरर, स्किड प्लेट और हुंडई लोगो अब ब्लैक कलर पर खत्म हो गई है। वेरिएंट के आधार पर इसमें अलॉय व्हील और व्हील कवर भी काले रंग में तैयार किए जाएंगे।

    Hyundai Venue Knight Edition  

    इस कार में पीछे के बम्पर पर, सामने के पहियों और रुफ की रेलिंग पर कुछ इंसर्ट हैं। पिछला हुंडई लोगो और वेन्यू  का लोगो एक क्रोम में तैयार किया गया है। ब्रेक कैलीपर्स को लाल रंग में तैयार किया गया है। इसके अलावा दरवाजे के हैंडल को बॉडी कलर में तैयार किया गया है।

    Hyundai Venue Knight Edition  इंटीरियर

    इंटीरियर में काफी कुछ अपडेट किया गया है। उदाहरण के लिए आपको बता दें, सीट अपहोल्स्ट्री के लिए भी इसी थीम को आगे बढ़ाया गया है। इसमें कुछ फीचर्स के तौर पर  डुअल कैम डैश कैमरा, ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम और 3डी डिजाइनर फ्लोर मैट है। हुंडई वेन्यू नाइट एडिशन को चार मोनोटोन और एक डुअल टोन कलर -  एबिस ब्लैक, एटलस व्हाइट, टाइटन ग्रे, फियरी रेड और एबिस ब्लैक के साथ फियरी रेड में पेश करेगी।

    खबरें और भी

     Hyundai Motor India Limited कंपनी  का बयान

    इसके लॉन्च पर Hyundai Motor India Limited के सीईओ , तरुण गर्ग ने कहा कि हमें वेन्यू नाइट एडिशन पेश करते हुए खुशी हो रही है जो आज के खरीदारों को काफी पसंद आएगी। क्रेटा नाइट वेरिएंट का लुक काफी स्पोर्टी और दमदार है। हमें विश्वास है कि वेन्यू नाइट संस्करण भारत में हमारी एसयूवी की सफलता को और बढ़ाएगा और अधिक ग्राहकों को रोमांचक 'हुंडई एसयूवी लाइफ' से परिचित कराएगा।''