Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    PMV EaS-E: देश की सबसे छोटी और सस्ती इलेक्ट्रिक कार हुई लॉन्च

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Wed, 16 Nov 2022 01:44 PM (IST)

    देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च हो गई है। आपको बता दे मुंबई बेस्ड स्टार्टअप PMV Electric (पीएमवी इलेक्ट्रिक) ने इस कार को लॉन्च किया है। हालां ...और पढ़ें

    देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार हुई लॉन्च
    देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार हुई लॉन्च

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अगर आप अपने लिए एक नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार मुंबई बेस्ड स्टार्टअप PMV Electric ने लॉन्च कर दी है। ये एक माइक्रो-इलेक्ट्रिक कार है। कंपनी ने इस कार को EaS-E (ईएएस-ई) नाम दिया है। इसकी कीमत 4.79 लाख रुपये है। यह कीमत शुरुआती 10 हजार ग्राकों के लिए है। हालांकि लॉन्च से पहले इस कार को 6000 हजार से अधिक लोगों की बुकिंग मिल गई है। अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं तो कंपनी की वेबसाइट पर जाकर बुक सकते हैं।

    साइज में छोटी इलेक्ट्रिक कार

    आपको बता दे देश में ये सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार है। इस कार को अगर आप एक बार फुल चार्ज करेंगे तो ये एक बार फुल चार्ज में 200 किमी तक की रेंज ऑफर करती है। इसकी टॉप स्पीड 70 किमी प्रति घंटे की है। इसके साथ ही आप इस कार को अपने स्मार्टफोन से भी नियंत्रित कर सकते है। वहीं इलेक्ट्रिक कार को PMSM इलेक्ट्रिक मोटर द्वारा ही संचालित किया जाता है। ये 10 kw की पावर के साथ 500 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस कार के बैटरी को फुल चार्ज करने में कुल 4 घंटे का समय लगता है। 

    PMV EaS-E इलेक्ट्रिक कार फीचर्स

    कंपनी ने इसक कार को काफी लेटेस्ट फीचर्स के साथ लॉन्च किया है। इसमें क्रूज कंट्रोल, रिमोट पार्किंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। वहीं इस कार को IP67 रेटिंग के साथ लिथियम आयन फॉस्फेट बैटरी पैक भी मिलता है । कार में सुरक्षा से कोई भी समझौता नहीं किया गया है। कार में हाई स्ट्रेंथ शीट मेटल के साथ एयरबैग और सीट बेल्ट भी मिलता है। इसके साथ ही अगर आप कलर के शौकीन हैं तो कंपनी आपको इसमें 11 कलर के ऑप्शन भी दे रही है।

    PMV EaS-E इलेक्ट्रिक कार डाइमेंशन

    ये एक माइक्रो इलेक्ट्रिक कार है , जो 2,915mm लंबी, 1,157mm चौड़ी और 1,600mm उंची है। इस कार का व्हीलबेस 2,087mm का है ,वहीं इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 170mm है। इस कार का छोटा साइज आसानी से चलने के लिए डिजाइन किया गया है।  

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें-

    CNG Car Care Tips : इन बातों का ख्याल रखकर बढ़ाए सीएनजी कार की माइलेज, होगी हजारों की बचत

    Grand Vitara और Hyryder खरीदने का प्लान? जानिए क्या है वेटिंग पीरियड