Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Mercedes Benz ने लॉन्‍च की EQA और EQB BEV, जानें कैसे हैं फीचर्स और कितनी है कीमत

    Updated: Mon, 08 Jul 2024 03:01 PM (IST)

    भारत में जर्मनी की लग्‍जरी वाहन निर्माता Mercedes Benz की ओर से कई कारों और एसयूवी को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से हाल में ही EQA और EQB BEV को लॉ ...और पढ़ें

    मर्सिडीज बेंज की ओर से भारतीय बाजार में EQA और EQB को बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्‍च किया गया है।
    मर्सिडीज बेंज की ओर से भारतीय बाजार में EQA और EQB को बेहतरीन फीचर्स के साथ लॉन्‍च किया गया है।

    HighLights

    1. मर्सिडीज बेंज ने भारत में EQA और EQB सीरीज की दो Electric SUV को लॉन्‍च किया है
    2. दोनों ही एसयूवी में बेहतरीन फीचर्स, सेफ्टी फीचर्स, दमदार मोटर और बैटरी को दिया गया है

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। जर्मनी की लग्‍जरी वाहन निर्माता Mercedes Benz की ओर से दो नई BEV को भारतीय बाजार में लॉन्‍च कर दिया गया है। दोनों में किस तरह के फीचर्स को दिया गया है। इनको किस कीमत पर खरीदा जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    लॉन्‍च हुई दो BEV

    Mercedes Benz ने भारत में अपनी दो बैटरी इलेक्ट्रिक व्‍हीकल को लॉन्‍च कर दिया है। कंपनी ने BEV के तौर पर EQA 250+ और EQB 350 को पांच सीटों के विकल्‍प के साथ लाया गया है। कंपनी की ओर से इन BEVs को खासतौर पर युवाओं के साथ ही ऐसे परिवारों को आकर्षित करने के लिए लाया गया है, जो पर्यावरण के प्रति जागरूक होने के साथ ही ई-मोबिलिटी को बढ़ावा देना चाहते हैं।

    कैसे हैं फीचर्स

    मर्सिडीज ने अपनी EQA 250+ में एलईडी लाइट्स, 19 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, 360 डिग्री कैमरा, एचयूडी, ड्यूल टोन क्‍लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, 10.25 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, 10.25 इंच इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, सात एयरबैग जैसे फीचर्स को दिया गया है। इसके साथ ही लॉन्‍च की गई EQB 350 में सात और पांच सीटों का विकल्‍प, एंबिएंट लाइट, फ्रंट रो पावर्ड सीट, मेमोरी फंक्‍शन, एक्टिव लेन कीप असिस्‍ट, एक्टिव डिस्‍टेंस असिस्‍ट, Level-2 ADAS, हेड-अप डिस्‍प्‍ले, 12 स्‍पीकर बर्मेस्‍टर म्‍यूजिक सिस्‍टम जैसे फीचर्स मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें- Kia ने Sonet और Seltos के नए ट्रिम किए पेश, जानें कैसे हैं फीचर्स और कितनी है कीमत

    कैसी है बैटरी और मोटर

    कंपनी की ओर से EQA 250+ में फ्रंट व्‍हील ड्राइव सिस्‍टम को दिया गया है। इसमें 70.5 kWh की क्षमता की बैटरी को दिया गया है। जिससे इसे 497 से 560 किलोमीटर की WLTP रेंज मिलती है। इसमें लगी मोटर से 140 किलोवाट की पावर और 385 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। एसयूवी को 8.6 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से चलाया जा सकता है। इसकी बैटरी को एसी चार्जर से 0-100 फीसदी चार्ज होने में सात घंटे से ज्‍यादा का समय लगता है। लेकिन डीसी फास्‍ट चार्जर से 10 से 80 फीसदी के बीच 35 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। Mercedes की EQB 350 में दो विकल्‍प दिए गए हैं। इसके 250+ में 70.5 kWh की बैटरी दी गई है, जिससे इसे 464 से 535 किलोमीटर की रेंज मिलती है। इसकी टॉप स्‍पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है। वहीं EQB 350 4M में 66.5 kWh की क्षमता की छोटी बैटरी दी जाती है, जिससे 397 से लेकर 447 किलोमीटर की रेंज मिलती है।

    खबरें और भी

    कितनी है कीमत

    कंपनी ने EQA 250+ की एक्‍स शोरूम कीमत 66 लाख रुपये रखी है। जबकि इसके EQB 350 4M 5 सीटों वाले वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत को 77.5 लाख रुपये रखा गया है। कंपनी ने EQB के 250+ वेरिएंट को 70.90 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया है।

    यह भी पढ़ें- मारुति सुजुकी का रेलवे पर बढ़ा भरोसा, सात से आठ सालों में कुल उत्‍पादन के 35 फीसदी वाहनों को ट्रेन के जरिए भेजेगी कंपनी