यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mercedes EQS 580 SUV हुई लॉन्च, मिलेगी 809 किलोमीटर की रेंज, इंट्रोडक्ट्री कीमत 1.41 करोड़ रुपये
लग्जरी वाहन निर्माता मर्सिडीज की ओर से भारतीय बाजार में लगातार नए वाहनों को लॉन्च किया जा रहा है। इसी क्रम में कंपनी की ओर से इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगम ...और पढ़ें

HighLights
- मर्सिडीज ने 1.41 करोड़ रुपये में लॉन्च की EQS 580 SUV
- फुल चार्ज में मिलती है 809 किलोमीटर की ARAI रेंज
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। जर्मनी की लग्जरी वाहन निर्माता मर्सिडीज बेंज की ओर से भारतीय बाजार में नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से नई गाड़ी के तौर पर Mercedes Benz EQS 580 SUV को लाया गया है। इसे किस कीमत पर लॉन्च किया गया है। कितनी दमदार बैटरी और मोटर दी गई है। किस तरह के फीचर्स ऑफर किए गए हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च हुई EQS SUV
मर्सिडीज बेंज की ओर से भारतीय बाजार में नई इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर Mercedes Benz EQS 580 4matic SUV को लॉन्च कर दिया गया है। इस एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स के साथ दमदार बैटरी को दिया गया है। इसमें तीन रो सीट को दिया गया है।

यह भी पढ़ें- Mercedes Benz ने लॉन्च की EQS 680 इलेक्ट्रिक Maybach, कीमत 2.25 करोड़ रुपये
कितनी दमदार बैटरी
मर्सिडीज की नई ईक्यूएस एसयूवी में कंपनी की ओर से 122 kWh क्षमता की बैटरी को दिया गया है। जिससे इसे सिंगल चार्ज में ARAI के मुताबिक 809 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है, हालांकि कंपनी के मुताबिक रियल वर्ल्ड में यह 650 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। इसमें लगी ऑल व्हील ड्राइव मोटर से 400 किलोवाट की पावर और 858 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जिससे इसे 4.7 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलाया जा सकता है। इसकी टॉप स्पीड 210 किलोमीटर प्रति घंटा तक है।

कैसे हैं फीचर्स
इलेक्ट्रिक एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया गया है। इसमें 21 एएमजी अलॉय व्हील्स, 15 स्पीकर, इलेक्ट्रिकली मूव्ड रियर सीट्स, 17.7 इंच Oled स्क्रीन, MBUX नेविगेशन सिस्टम, 11.6 इंच रियर इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, मसाज सीट्स, रियर सीट फोल्ड करने के बाद 880 लीटर बूट स्पेस, सेकेंड रो फोल्ड करने के बाद 1620 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। सेफ्टी के लिए इसमें लेवल-2 ADAS, 9 airbag standard सहित कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है। ड्राइविंग के लिए इसमें ऑफरोड मोड भी दिया गया है।
खबरें और भी
.jpg)
कितनी है कीमत
कंपनी की ओर से नई ईक्यूएस 580 एसयूवी को इलेक्ट्रिक सेगमेंट में लाया गया है। इसकी इंट्रोडक्ट्री एक्स शोरूम कीमत 1.41 करोड़ रुपये रखी गई है। इसके साथ ही मर्सिडीज इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए इस पर 60 फीसदी का बायबैक ऑफर भी दे रही है। गाड़ी की सर्विस हर दो साल में या 30 हजार किलोमीटर पर होगी और सर्विस पैक 85 हजार रुपये से शुरू किया गया है। बैटरी पर 10 साल या अनलिमिटेड किलोमीटर की वारंटी भी दी गई है।
