विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MINI Convertible John Cooper Works भारत में लॉन्‍च, कितनी है कीमत और क्‍या है खासियत

Published: Tue, 28 Apr 2026 02:29 PM (IST)

नई Mini Convertible John Cooper Works पैक भारत में लॉन्च हो गई है। यह पेट्रोल इंजन के साथ आती है ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में सामान्‍य कारों के साथ प्रीमियम सेगमेंट की कारों को भी काफी पसंद किया जाता है। मिनी की ओर से ऑफर की जाने वाली  Mini Cooper Convertible JCW Pack को औपचारिक तौर पर लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से इस कार को किस तरह की खासियत के साथ ऑफर किया गया है। इसे किस कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च हुई Mini Cooper Convertible JCW Pack

भारतीय बाजार में औपचारिक तौर पर मिनी कूपर की ओर से कनवर्टिबल जेसीडब्‍ल्‍यू पैक को लॉन्‍च कर दिया गया है। निर्माता की ओर से कुछ समय पहले ही इसके लिए प्री बुकिंग को शुरू किया गया था।

क्‍या है खासियत

निर्माता ने इस कार को भारत में कनवर्टिबल के तौर पर पेश किया है। इसकी छत को 30 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम स्‍पीड पर 18 सेकेंड में पूरी तरह से खोला या बंद किया जा सकता है।  

कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से इसके जेसीडब्‍ल्‍यू पैक में दमदार दो लीटर की क्षमता का इंजन दिया गया है। जिससे इसे 150 किलोवाट की पावर और 300 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इससे कार को 6.9 सेकेंड में ही 0-100 किलोमीटर की स्‍पीड से चलाया जा सकता है। 

कैसे हैं फीचर्स

निर्माता की ओर से इस कार में कई बेहतरीन फीचर्स को भी ऑफर किया गया है। इसमें एलईडी लाइट, एलईडी डीआरएल, 17 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, हरमन कार्डन ऑडियो सिस्‍टम, फ्रंंट सीट में मेमोरी फंक्‍शन, पैनोरमिक ग्‍लास रूफ, 240 एमएम डिस्‍प्‍ले, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, क्रूज कंट्रोल, रियर पार्किंग कैमरा, वायरलैस चार्जिंग, की-लैस एंट्री, टीपीएमएस, Level-1 ADAS, एबीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

अधिकारियों ने कही यह बात

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ हरदीप सिंह बराड़ ने कहा कि नई मिनी कन्वर्टिबल हमेशा से ही खुली छत वाली कार के आनंद का प्रतीक रही है, और जॉन कूपर वर्क्स पैक के लॉन्च के साथ, हम इसके बेजोड़ चरित्र को एक कदम और आगे ले जा रहे हैं। यह संस्करण उन लोगों के लिए है जो अपनी मिनी में एक दमदार और आत्मविश्वास से भरी छवि चाहते हैं।

कितनी है कीमत

निर्माता की ओर से इस कार को भारतीय बाजार में 61.50 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया है।

यह भी पढ़ें- MINI Cooper S के Victory Edition को भारत में लॉन्‍च किया गया, कितनी है कीमत और क्‍या है खासियत