विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नई Benelli TRK 552 और TRK 552X भारत में लॉन्च, हीटेड सीट...TFT डिस्प्ले के साथ TPMS जैसे फीचर्स है लैस

Published: Thu, 22 Oct 2026 07:00 PM (IST)

Benelli ने भारत में नई एडवेंचर-टूरिंग मोटरसाइकिल TRK 552, TRK 552X और TRK 552X Limited Edition लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत 7.22 लाख रुपये से 7.90 लाख रुपये तक है।

भारत में लॉन्च हुई Benelli TRK 552 और TRK 552X एडवेंचर बाइक

भारत में लॉन्च हुई Benelli TRK 552 और TRK 552X एडवेंचर बाइक

HighLights

  1. Benelli TRK 552 और TRK 552X भारत में लॉन्च।

  2. शुरुआती कीमत 7.22 लाख रुपये, 554cc इंजन।

  3. TFT डिस्प्ले, हीटेड ग्रिप्स, सीट जैसे फीचर्स।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। बेनेली इंडिया ने अपनी नई एडवेंचर-टूरिंग मोटरसाइकिल Benelli TRK 552 और TRK 552X को भारत में लॉन्च कर दिया है। इन दोनों ही मोटरसाइकिल को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता है। दोनों को ही अलग-अलग राइडिंग जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। आइए विस्तार में इन दोनों नई एडवेंचर-टूरिंग मोटरसाइकिल के बारे में जानते हैं।

Benelli TRK 552 और TRK 552X की कीमत

New Benelli TRK 552 and TRK 552X

नई Benelli TRK 552 को भारत में तीन ऑप्शन में लाया गया है। Benelli TRK 552 की एक्स-शोरूम कीमत 7.22 लाख रुपये रखी गई है। वहीं, ज्यादा एडवेंचर-ओरिएंटेड TRK 552X की कीमत 7.74 लाख रुपये और TRK 552X Limited Edition की कीमत 7.90 लाख रुपये है।

स्पेसिफिकेशन

Benelli TRK 552

Benelli TRK 552X

Benelli TRK 552X Limited Edition

कीमत (एक्स-शोरूम)

₹7.22 लाख

₹7.74 लाख

₹7.90 लाख

इंजन क्षमता

554cc

554cc

554cc

इंजन टाइप

लिक्विड-कूल्ड, DOHC पैरेलल-ट्विन

लिक्विड-कूल्ड, DOHC पैरेलल-ट्विन

लिक्विड-कूल्ड, DOHC पैरेलल-ट्विन

अधिकतम पावर

52 bhp @ 8,500 rpm

52 bhp @ 8,500 rpm

52 bhp @ 8,500 rpm

अधिकतम टॉर्क

49 Nm @ 6,500 rpm

49 Nm @ 6,500 rpm

49 Nm @ 6,500 rpm

गियरबॉक्स

6-स्पीड

6-स्पीड

6-स्पीड

क्लच

स्लिपर क्लच

स्लिपर क्लच

स्लिपर क्लच

फ्रेम

ट्यूबुलर स्टील ट्रेलिस

ट्यूबुलर स्टील ट्रेलिस

ट्यूबुलर स्टील ट्रेलिस

स्विंगआर्म

एल्युमीनियम

एल्युमीनियम

एल्युमीनियम

फ्रंट सस्पेंशन

50mm Marzocchi USD फोर्क

50mm Marzocchi USD फोर्क

50mm Marzocchi USD फोर्क

रियर सस्पेंशन

प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक

प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक

प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक

फ्रंट व्हील

17-इंच अलॉय

19-इंच स्पोक

19-इंच स्पोक

रियर व्हील

17-इंच अलॉय

17-इंच स्पोक

17-इंच स्पोक

फ्रंट टायर

120/70ZR17 Pirelli

110/80R19 Metzeler

110/80R19 Metzeler

रियर टायर

160/60ZR17 Pirelli

150/70R17 Metzeler

150/70R17 Metzeler

फ्रंट ब्रेक

डुअल 320mm फ्लोटिंग डिस्क

डुअल 320mm फ्लोटिंग डिस्क

डुअल 320mm फ्लोटिंग डिस्क

रियर ब्रेक

260mm डिस्क

260mm डिस्क

260mm डिस्क

ABS

Bosch डुअल-चैनल

Bosch डुअल-चैनल

Bosch डुअल-चैनल

सीट हाइट

835mm

860mm

860mm

ग्राउंड क्लीयरेंस

190mm

210mm

210mm

व्हीलबेस

1,505mm

1,505mm

1,505mm

फ्यूल टैंक क्षमता

20 लीटर

20 लीटर

20 लीटर

कर्ब वेट

235 किलोग्राम

235 किलोग्राम

235 किलोग्राम

TFT डिस्प्ले

5-इंच

5-इंच

5-इंच

Bluetooth कनेक्टिविटी

हां

हां

हां

नेविगेशन

हां

हां

हां

TPMS

स्टैंडर्ड

स्टैंडर्ड

स्टैंडर्ड

USB चार्जिंग

हां

हां

हां

गियर इंडिकेटर

हां

हां

हां

हीटेड ग्रिप्स

स्टैंडर्ड

स्टैंडर्ड

स्टैंडर्ड

हीटेड सीट

स्टैंडर्ड

स्टैंडर्ड

स्टैंडर्ड

एडजस्टेबल हैंडलबार

हां

हां

हां

T-BOX कनेक्टिविटी

वैकल्पिक

वैकल्पिक

वैकल्पिक

कलर ऑप्शन

Black, White

Green, White

Yellow

काफी दमदार है इंजन

Benelli TRK 552 और TRK 552X दोनों में 554cc का लिक्विड-कूल्ड, DOHC पैरेलल-ट्विन इंजन दिया गया है। यह इंजन 52 bhp की पावर और 49 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। दोनों मोटरसाइकिलों में 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है। इन तीनों में ही यह इंजन दिया गया है, इनके बीच केवल व्हील, टायर, ग्राउंड क्लीयरेंस और राइडिंग कॉन्फिगरेशन का ही अंतर है।

New Benelli TRK 552 and TRK 552X (2)

शानदार फीचर्स से है लैस

  • नई Benelli TRK 552 सीरीज में 5-इंच TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। इसमें Bluetooth कनेक्टिविटी और नेविगेशन की सुविधा मिलती है। साथ ही नेविगेशन सिस्टम में रूट प्लानिंग, टर्न-बाय-टर्न डायरेक्शन, ऑफलाइन नेविगेशन और ट्रैकबैक फंक्शन भी दिया गया है।
  • इसके अलावा, दोनों मोटरसाइकिलों में नेविगेशन स्क्रीन मिररिंग, गियर इंडिकेटर, USB चार्जिंग और इल्यूमिनेटेड स्विचगियर दिया गया है। टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) भी दोनों मॉडल में स्टैंडर्ड है। वहीं, T-BOX कनेक्टिविटी को ऑप्शनल फीचर रूप में दिया जा रहा है।
New Benelli TRK 552 and TRK 552X (3)

हीटेड ग्रिप्स और हीटेड सीट

  • लंबी दूरी की राइडिंग को ध्यान में रखते हुए Benelli ने TRK 552 और TRK 552X दोनों में हीटेड ग्रिप्स और हीटेड सीट को स्टैंडर्ड फीचर के रूप में शामिल किया है। इससे ठंडे मौसम में राइडिंग के दौरान हाथों और सीट पर अतिरिक्त गर्माहट मिल सकती है।
  • कंपनी ने दोनों मोटरसाइकिलों में दोबारा डिजाइन की गई सीटें दी हैं, जिनमें एक्स्ट्रा पैडिंग मिलती है। इसके अलावा, एडजस्टेबल हैंडलबार मिलता है, जिसे राइडर को अपनी जरूरत के अनुसार राइडिंग पोजिशन सेट कर सकता है।
  • नए हैंड गार्ड भी दिए गए हैं। दोनों मॉडल में 20-लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है। दोनों मोटरसाइकिलों का कर्ब वेट 235 किलोग्राम है।

सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम

  • Benelli TRK 552 और TRK 552X को ट्यूबुलर स्टील ट्रेलिस फ्रेम पर बनाया गया है। इनमें एल्युमीनियम स्विंगआर्म भी मिलता है।
  • सस्पेंशन के लिए दोनों मोटरसाइकिलों में 50mm Marzocchi अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क दिया गया है, जबकि पीछे प्रीलोड एडजस्टमेंट वाला मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है।
  • ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में दो 320mm फ्लोटिंग डिस्क और रियर में 260mm की सिंगल डिस्क दी गई है। इसके साथ Bosch का डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड मिलता है। दोनों मॉडल में सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम समान ही दिया गया है।

व्हील और टायर

  • Benelli TRK 552 और TRK 552X के बीच सबसे बड़ा अंतर इनके व्हील और टायर सेटअप में देखने को मिलता है। स्टैंडर्ड TRK 552 में आगे और पीछे दोनों तरफ 17-इंच के एल्युमीनियम अलॉय व्हील दिए गए हैं। इनमें आगे 120/70ZR17 और पीछे 160/60ZR17 साइज के Pirelli टायर मिलते हैं।
  • दूसरी ओर, TRK 552X में स्पोक व्हील दिए गए हैं। इसमें आगे 19-इंच और पीछे 17-इंच का व्हील कॉम्बिनेशन मिलता है। इस मॉडल में आगे 110/80R19 और पीछे 150/70R17 साइज के Metzeler टायर दिए गए हैं।
  • दोनों मोटरसाइकिलों के बीच अंतर इनके डायमेंशन में भी दिखाई देता है। Benelli TRK 552 में 835mm की सीट हाइट और 190mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। वहीं, TRK 552X में सीट हाइट बढ़कर 860mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 210mm हो जाता है।
  • दोनों मॉडल का व्हीलबेस 1,505mm है। TRK 552X की ज्यादा सीट हाइट और ग्राउंड क्लीयरेंस इसे एडवेंचर-ओरिएंटेड इस्तेमाल के लिए अलग बनाते हैं।

Benelli TRK 552 और TRK 552X के कलर ऑप्शन

कंपनी ने दोनों मोटरसाइकिलों के लिए अलग-अलग कलर ऑप्शन दिए हैं। Benelli TRK 552 को ब्लैक और व्हाइट कलर में लेकर आया गया है। वहीं, TRK 552X के लिए ग्रीन और व्हाइट कलर दिए गए हैं। TRK 552X Limited Edition को Yellow कलर में पेश किया गया है।

किसके लिए बेहतर है Benelli TRK 552 और किसके लिए TRK 552X?

अगर हाईवे पर लंबी दूरी तय करना और पक्की सड़कों पर टूरिंग करते हैं, तो Benelli TRK 552 का 17-इंच अलॉय व्हील सेटअप और 835mm की सीट हाइट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। वहीं, अगर आप ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस, 19-इंच फ्रंट स्पोक व्हील और एडवेंचर-ओरिएंटेड कॉन्फिगरेशन चाहते हैं, तो TRK 552X पर विचार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- TVS Apache RTX vs Rivals: आपके लिए कौन-सी है बेस्ड एडवेंचर मोटरसाइकिल?