Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मारुति ने लॉन्‍च की New Swift 2024, जानें कैसे हैं फीचर्स और कितनी है कीमत

    Updated: Thu, 09 May 2024 01:29 PM (IST)

    भारत की प्रमुख कार निर्माता Maruti Suzuki की ओर से New Swift 2024 को लॉन्‍च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से Swift Facelift में किस तरह के फीचर्स को दिय ...और पढ़ें

    Maruti की ओर से भारतीय बाजार में नई Swift 2024 को लॉन्‍च कर दिया गया है।
    Maruti की ओर से भारतीय बाजार में नई Swift 2024 को लॉन्‍च कर दिया गया है।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता Maruti Suzuki ने नई पीढ़ी की New Swift को भारतीय बाजार में लॉन्‍च कर दिया है। कंपनी की ओर से इस गाड़ी में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि मारुति की ओर से स्विफ्ट 2024 को किस कीमत पर और फीचर्स के साथ खरीदा जा सकता है।

    लॉन्‍च हुई Maruti Swift 2024

    मारुति की ओर से Swift के फेसलिफ्ट वर्जन को भारतीय बाजार में लॉन्‍च कर दिया गया है। कंपनी की ओर से नई स्विफ्ट में कई महत्‍वपूर्ण बदलाव किए हैं। जिसे गाड़ी के एक्‍सटीरियर से लेकर इंटीरियर में भी देखा जा सकता है। इसके साथ ही इसमें कई बेहतरीन फीचर्स को भी कंपनी की ओर से ऑफर किया गया है।

    कैसा है डिजाइन

    मारुति ने पुरानी स्विफ्ट के डिजाइन को और बेहतर करते हुए नई स्विफ्ट को पेश किया है। इसके फ्रंट और रियर प्रोफाइल में कई जरूरी बदलाव किए गए हैं, जिससे इसे नया लुक मिलता है। गाड़ी के फ्रंट बंपर, लाइट्स, ग्रिल को बदला गया है। इसके बोनट के डिजाइन में भी बदलाव किया गया है। इसके अलावा गाड़ी के रियर में भी टेल लाइट्स को बेहतर किया गया है। साइड प्रोफाइल में सी पिलर पर डोर हैंडल को हटाकर पारंपरिक जगह पर फिर से दिया गया है।

    कैसा है इंटीरियर

    कंपनी की ओर से Swift 2024 के इंटीरियर में भी कई बदलाव किए गए हैं। नई स्विफ्ट अब पहले से ज्‍यादा बेहतरीन इंटीरियर के साथ आई है। इसके डैशबोर्ड, इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, एसी वेंट्स और इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर में कई बदलाव किए गए हैं।

    खबरें और भी

    कितना दमदार इंजन

    नई Swift 2024 में कंपनी ने जेड सीरीज का नया 1.2 लीटर माइल्‍ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया है। 1197 सीसी के नए जेड सीरीज माइल्‍ड हाइब्रिड पेट्रोल इंजन से इसे 81.6 पीएस की पावर और 112 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। Swift 2024 को भी 5स्‍पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और AGS ट्रांसमिशन के साथ पेश किया गया है। गाड़ी में नई तकनीक के साथ नए इंजन को देने का फायदा यह हुआ है कि इसके एवरेज में भी बढ़ोतरी हो गई है। अब नई स्विफ्ट को एक लीटर पेट्रोल में 25.72 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

    कितनी है कीमत

    मारुति की ओर से नई स्विफ्ट 2024 को पांच वेरिएंट्स में पेश किया गया है। इसके बेस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत की शुरूआत 6.49 लाख रुपये से होती है। जबकि इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत को 9.64 लाख रुपये रखा गया है।