Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kia Carens 2024 का नया वेरिएंट हुआ लॉन्‍च, मिले कई बेहतरीन फीचर्स, जानें नई कीमत

    Updated: Tue, 02 Apr 2024 01:29 PM (GMT+05:30)

    साउथ कोरियाई कार निर्माता Kia Motors की ओर से भारतीय बाजार में Carens 2024 को पेश कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इस एमपीवी के नए वेरिएंट और इंजन को भी ...और पढ़ें

    Kia Carens 2024 में मिले कई बेहतरीन फीचर्स, नया इंजन और वेरिएंट, जानें क्‍या है कीमत।
    Kia Carens 2024 में मिले कई बेहतरीन फीचर्स, नया इंजन और वेरिएंट, जानें क्‍या है कीमत।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में Kia की ओर से अब Carens 2024 को पेश कर दिया गया है। कंपनी की ओर से इस एमपीवी के नए वेरिएंट को भी लाया गया है। इसके साथ ही कई बेहतरीन फीचर्स को भी मौजूदा एमपीवी में ऑफर किया जा रहा है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि Kia Carens 2024 को किस कीमत पर लॉन्‍च किया गया है।

    Kia Carens 2024 हुई फ्रेश

    किआ की ओर से एमपीवी सेगमेंट की Carens को रिफ्रेश कर दिया गया है। कंपनी की ओर से Carens 2024 में कई बेहतरीन फीचर्स को भी दिया गया है। इसके अलावा इस गाड़ी में नए वेरिएंट और इंजन को भी ऑफर किया गया है।

    मिले नए वेरिएंट्स

    Kia Carens में कंपनी की ओर से नए ट्रिम्‍स को ऑफर किया गया है। 7DCT और 6AT में प्रेस्टीज+ ऑप्‍शनल (Prestige+ O) वेरिएंट में एलईडी मैप लैंप और रूम लैंप के साथ सनरूफ को दिया गया है। इसके अलावा प्रेस्टीज ऑप्‍शनल वेरिएंट छह और सात सीटों का विकल्‍प, लेदरेट गियर नॉब, पुश-बटन स्टार्ट के साथ एक स्मार्ट की, एलईडी रियर कॉम्बिनेशन लैंप, एलईडी डीआरएल और पोजिशनिंग लैंप को दिया गया है। इसके अलावा, प्रीमियम (ओ) ट्रिम की लैस एंट्री, आठ इंच डी/ऑडियो सिस्टम, शार्क फिन एंटीना, स्टीयरिंग व्हील-माउंटेड रिमोट कंट्रोल, बर्गलर अलार्म जैसे फीचर्स को दिया है। कैरेंस के सभी मॉडल अब 180W चार्जर के साथ आएंगे जबकि इसके पहले इसमें 120W चार्जर को दिया जाता है।

    यह भी पढ़ें- Kia Seltos के दो नए वेरिएंट हुए लॉन्‍च, जानें क्‍या हैं खूबियां और कितनी है कीमत

    मिला नया इंजन

    किआ कैरेंस को नए इंजन के साथ भी लाया गया है। इसके U2 1.5 VGT इंजन वेरिएंट में नए 6-स्पीड 1.5 डीजल मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। लेकिन कंपनी ने इस एमपीवी के नए इंजन की पावर की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। इस नए एडिशन के साथ ही अब इस एमपीवी में 30 ट्रिम ऑफर किए जा रहे हैं।

    खबरें और भी

    मिले नए फीचर्स

    किआ की ओर से Carens Xline में नए फीचर्स को जोड़ा गया है। इसमें डैशकैम, वॉयस कमांड के साथ सभी विंडो का कंट्रोल को दिया है। इसके साथ ही Xline में सात सीटों का विकल्‍प भी दिया गया है। इससे पहले Xline वेरिएंट को अक्‍टूबर 2023 में छह सीटों के साथ लॉन्‍च किया गया था।

    मिला नया रंग

    किआ ने कैरेंस को रिफ्रेश करने के साथ ही इसमें बिल्कुल नया रंग प्यूटर ऑलिव को भी ऑफर किया है। जो एक्स-लाइन को छोड़कर सभी मॉडलों में उपलब्ध है। इसके अलावा ग्राहकों को आठ मोनोटोन, तीन ड्यूल टोन विकल्प और एक्स-लाइन के लिए 1 विशेष रंग को दिया गया है।

    कितनी है कीमत

    किआ कैरेंस के बेस वेरिएंट प्रीमियम की एक्‍स शोरूम कीमत 10.52 लाख रुपये है। जबकि इसके टॉप वेरिएंट Xline को 19.67 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसके नए वेरिएंट प्रेस्‍टीज ऑप्‍शनल को 1211900 रुपये की एक्‍स शोरूम पर खरीदा जा सकता है और इसके 1.5 डीजल मैनुअल वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 1266900 रुपये तय की गई है।

    यह भी पढ़ें- कल पेश होगी Toyota की नई एसयूवी Taisor, जानें कैसे होंगे फीचर्स और कितनी हो सकती है कीमत