Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Volkswagen Virtus GT Line और GT Plus Sport भारतीय बाजार में लॉन्‍च, कीमत 14.07 लाख रुपये से शुरू

    Updated: Thu, 03 Oct 2024 05:00 PM (IST)

    जर्मनी की वाहन निर्माता Volkswagen की ओर से भारतीय बाजार तीन अक्‍टूबर को फेस्टिव सीजन की शुरुआत होते ही सेडान कार Virtus के GT Line और GT Plus Sport ए ...और पढ़ें

    फॉक्‍सवैगन की ओर से भारतीय बाजार में सेडान कार वर्टुस के दो नए एडिशन लॉन्‍च किए गए हैं।
    फॉक्‍सवैगन की ओर से भारतीय बाजार में सेडान कार वर्टुस के दो नए एडिशन लॉन्‍च किए गए हैं।

    HighLights

    1. Volkswagen Virtus के दो नए एडिशन हुए लॉन्‍च
    2. कंपनी ने GT Line और GT Plus Sport को किया लॉन्‍च

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। बेहद सुरक्षित कारों को बनाने वाली कंपनी Volkswagen की ओर से भारतीय बाजार में मिड साइज सेडान कार सेगमेंट में Virtus को ब्रिकी के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। फेस्टिव सीजन के शुरू होते ही कंपनी ने अपनी इस सेडान कार के दो नए एडिशन लॉन्‍च कर दिए हैं। इनको किस कीमत पर लाया गया है। किस तरह के फीचर्स और इंजन इनमें दिए गए हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    लॉन्‍च हुए नए एडिशन

    फॉक्‍सवैगन की ओर से भारतीय बाजार में मिड साइज सेडान कार Virtus के GT Line और GT Plus Sport को लॉन्‍च कर दिया गया है। इनको स्‍पोर्टी और ब्‍लैक थीम के साथ लॉन्‍च किया गया है।

    यह भी पढ़ें- छात्रों ने पिकअप ट्रक का नया डिजाइन किया पेश, स्पेशल रूफ माउंटेड लाइट जैसे फीचर्स से लैस

    Volkswagen Virtus GT Line में कैसे हैं फीचर्स

    कंपनी की ओर से वर्टुस के जीटी-लाइन एडिशन में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया है। इसमें ब्‍लैक एलईडी हैडलैंप के साथ एलईडी डीआरएल, ब्‍लैक फ्रंट ग्रिल, 16 इंच ब्‍लैक अलॉय व्‍हील्‍स, इलेक्ट्रिक सनरूफ, की-लैस एंट्री के साथ स्‍टार्ट/स्‍टॉप बटन, दरवाजों और बूट पर जीटी-लाइन बैजिंग, ब्‍लैक ओआरवीएम, डार्क क्रोम डोर हैंडल, ब्‍लैक कलर वर्टुस बैजिंग, छह एयरबैग, ईएससी, एबीएस, ईबीडी, टीसीएस, बीए, टायर प्रैशर डिफ्लेशन वॉर्निंग, हिल होल्‍ड कंट्रोल, फ्रंट और रियर फॉग लैंप, 20.32 सेमी डिजिटल कॉकपिट, 25.65 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, स्‍मार्ट टच एसी, ग्‍लॉसी ब्‍लैक डैशबोर्ड, रेड एंबिएंट लाइट्स, एल्‍यूमिनियम पैडल्‍स, ब्‍लैक लैदरेट के अलावा फैब्रिक के साथ ग्रे स्टिचिंग को दिया गया है।

    Volkswagen Virtus GT Plus Sport में कितने फीचर्स

    वर्टुस के जीटी प्‍लस स्‍पोर्ट वेरिएंट में लाल रंग में जीटी लोगो, ब्‍लैक्‍ड हैडलैंप, जीटी बैज, एयरो किट, ब्‍लैक्‍ड फ्रंट ग्रिल, ओआरवीएम, विंडाे बार, डार्क क्रोम डोर हैंडल, ग्‍लॉसी ब्‍लैक स्‍पॉयलर, रेड ब्रेक कैलिपर्स, 16 इंच ब्‍लैक अलॉय व्‍हील्‍स, ड्यूल टोन रूफ, ब्‍लैक इंटीरियर, स्‍टेयरिंग और सीट कवर्स पर रेड स्टिचिंग, ब्‍लैक कलर्ड हेडलाइनर और ए,बी,सी पिलर्स, ग्‍लॉसी ब्‍लैक डैशबोर्ड, ग्‍लॉसी ब्‍लैक डोर हैंडल, ब्‍लैक ग्रैब हैंडल, ब्‍लैक सन वाइजर और होल्‍डर, ब्‍लैक रूफ लैंप, रेड एंबिएंट लाइट्स, एल्‍यूमिनियम पैडल्‍स, ब्‍लैक लैदरेट अपहोल्‍स्‍ट्री मिलेगी।

    खबरें और भी

    कितना दमदार इंजन

    कंपनी की ओर से वर्टुस जीटी-लाइन में एक लीटर की क्षमता का टीएसआई इंजन दिया है। जिसके साथ 6स्‍पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को दिया गया है। इसके अलावा GT Plus Sport में 1.5 लीटर की क्षमता का टीएसआई पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसमें भी 6स्‍पीड मैनुअल और 7स्‍पीड डीसीटी गियरबॉक्‍स दिया गया है।

    कितनी है कीमत

    फॉक्‍सवैगन की ओर से भारतीय बाजार में Virtus GT Line को 14.07 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। इसके अलावा Virtus GT Plus Sport को17.84 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लाया गया है।

    यह भी पढ़ें- HM से लेकर MG तक किस कंपनी ने किस गाड़ी से कब भारत में की एंट्री, पढ़ें पूरी खबर