Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नए फीचर्स और रंग के साथ लॉन्‍च हुआ Yamaha Ray ZR Street Rally स्‍कूटर, कीमत 98 हजार रुपये से शुरू

    Updated: Mon, 23 Sep 2024 02:00 PM (IST)

    जापानी दो पहिया वाहन निर्माता Yamaha की ओर से भारतीय बाजार में कई बेहतरीन वाहनों को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। जिनमें से Yamaha Ray ZR Stre ...और पढ़ें

    यामाहा की ओर से रे जेड आर स्‍कूटर को नए फीचर्स के साथ लाया गया।
    यामाहा की ओर से रे जेड आर स्‍कूटर को नए फीचर्स के साथ लाया गया।

    HighLights

    1. Yamaha Ray ZR Street Rally को किया अपडेट
    2. आंसर बैक और एलईडी डीआरएल के साथ मिला नया रंग

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में वाहन निर्माताओं की ओर से लगातार नए मॉडल्‍स के साथ मौजूदा मॉडल्‍स को अपडेट किया जाता है। इसी क्रम में Yamaha की ओर से ऑफर किए जाने वाले Ray ZR Street Rally स्‍कूटर को नए फीचर्स के साथ लॉन्‍च किया गया है। इसमें नए रंग को भी दिया गया है। स्‍कूटर की कीमत क्‍या रखी गई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    नए फीचर्स के साथ हुआ लॉन्‍च

    यामाहा की ओर से Ray ZR Street Rally स्‍कूटर को नए फीचर्स के साथ लॉन्‍च कर दिया गया है। इस स्‍कूटर में नए फीचर्स के साथ नए रंग को भी शामिल किया गया है। जिसके बाद इसे खरीदना एक बेहतर विकल्‍प बन सकता है।

    यह भी पढ़ें- Yamaha ने MotoGP Edition में लॉन्‍च की R15 और MT-15 बाइक्‍स, कीमत 1.73 लाख से शुरू

    मिले ये फीचर्स

    कंपनी की ओर से इस स्‍कूटर में आंसर बैक और एलईडी डीआरएल जैसे फीचर्स को जोड़ा है। आसंर बैक फीचर के कारण भीड़भाड़ वाली जगह पर सिर्फ एक बटन दबाकर स्‍कूटर की स्थिति की जानकारी ली जा सकती है। वहीं एलईडी डीआरएल के कारण सड़क पर ज्‍यादा बेहतर तरीके से मौजूदगी को दर्शाया जा सकेगा।

    कितना दमदार इंजन

    कंपनी की ओर से इसके इंजन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की ही तरह 125 सीसी का एफआई हाइब्रिड तकनीक वाला इंजन मिलेगा। जिससे इसे 8.2 पीएस की पावर के साथ 10.3 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है।

    खबरें और भी

    Yamaha Ray ZR Street Rally scooter colors

    नए फीचर्स के अलावा इसे साइबर ग्रीन जैसे नए रंग के साथ लाया गया है। Cyber Green के साथ ही इसमें दो और रंगों के विकल्‍प के तौर पर Ice Fluo-Vermillion और Matte Black जैसे रंग ऑफर किए जाते हैं।

    कितनी है कीमत

    कंपनी की ओर से नए फीचर्स के साथ Yamaha Ray ZR Street Rally स्‍कूटर को 98130 रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत (Yamaha Ray ZR Street Rally scooter Price) पर लॉन्‍च किया गया है।

    किनसे है मुकाबला

    यामाहा की ओर से इस स्‍कूटर को 125 सीसी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में Honda Activa 125, Suzuki Access 125, Suzuki Burgman Street 125, Tvs Jupiter 125, TVS N Torq जैसे स्‍कूटर से इसका सीधा मुकाबला होता है।

    यह भी पढ़ें- 2024 Yamaha R15M भारत में हुई लॉन्च, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स मिले