यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अपडेटेड 2024 बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्या कुछ हो सकता है खास, यहां पढ़ें अधिक डिटेल्स
बजाज ऑटो जल्द ही अपने अपडेटेड चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को नए साल पर पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।नया इलेक्ट्रिक स्कूटर नए स्टाइल और मैकेनिज्म के ...और पढ़ें

ऑटो डेस्क,नई दिल्ली। भारतीय बाजार में बजाज ऑटो जल्द ही अपने अपडेटेड चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को नए साल पर पेश करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यह नया इलेक्ट्रिक स्कूटर नए स्टाइल और मैकेनिज्म के साथ आ सकता है। चलिए आपको इसके बारे में और भी डिटेल से बताते हैं।
2024 बजाज चेतक
लीक हुई डिटेल्स के मुताबिक 2024 में बजाज चेतक अर्बन और प्रीमियम वेरिएंट के बीच एक दमदार अपडेट के साथ आएगी। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक बार चार्ज करने पर 127 किमी तक की रेंज मिल सकती है। इसके साथ ही इसमें एक बड़ा 3.2 kwh का बैटरी पैक मिलता है। इसकी बैटरी चार्ज होने में 4 घंटे 30 मिनट का समय लगाती है।
2024 बजाज चेतक फीचर्स
2024 बजाज चेतक का नया मॉडल 73 किमी. प्रति घंटे की हाई स्पीड दे सकता है। इसमें, अपडेटेड नई TFT स्क्रीन होगी, जो वर्तमान में मॉडल पर देखी जाने वाली गोल LCD यूनिट की जगह लेगी। इसके साथ ही इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), रिमोट लॉक/अनलॉक, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ ही इसमें 21 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।
2024 बजाज चेतक का मुकाबला
बजाज चेतक ऑल मेटर बॉडी वाला एकमात्र इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसकी ब्रिकी भी काफी अधिक होती है। इसे पहली बार 2020 में लॉन्च किया गया था। बजाज कई समय से अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को अपडेट कर रहा है। लेकिन इस बदलाव में यूटिलिटी में कई बदलाव आ सकता है। वाहन निर्माता कंपनी इसको अपडेट करेगी तो इसकी कीमत में भी काफी उछाल देखने को मिलेगा। अपग्रेड के बाद इस स्कूटर का मुकाबला TVS iQube, एथर 450X, सिंपल वन, ओला S1 प्रो से होगा।

