Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    2024 KTM RC 390 और RC 200 को वैश्विक स्तर पर किया गया अनवील, जानिए क्या है इसमें खास

    Updated: Sat, 03 Feb 2024 12:30 PM (GMT+05:30)

    KTM ने वैश्विक स्तर पर नई 2024 KTM RC रेंज का अनावरण किया है। इसमें दो नई कलर स्कीम जोड़ी गई हैं। जिनमें ऑरेंज ऑन ब्लू और ऑरेंज ऑन ब्लैक ऑप्शन हैं। ये ...और पढ़ें

    2024 KTM RC 390 और RC 200 को वैश्विक स्तर अनवील किया गया है। (फोटो - KTM)
    2024 KTM RC 390 और RC 200 को वैश्विक स्तर अनवील किया गया है। (फोटो - KTM)

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्ट्रियाई मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी KTM ने वैश्विक स्तर पर नई 2024 KTM RC रेंज का अनावरण किया है। इस वर्ष के लिए कंपनी के पास कई टू-व्हीलर्स के अपडेटेड वर्जन हैं। जिनमें RC 390, RC 200 और RC 125 शामिल हैं। अनवील की गई बाइक में नई कलर स्कीम पेश की गई हैं। इसके अलावा कुछ और बदलाव देखने को मिले हैं। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

    जोड़े गए हैं नए कलर

    2024 KTM RC 390 में दो नई कलर स्कीम जोड़ी गई हैं। जिनमें ऑरेंज ऑन ब्लू और ऑरेंज ऑन ब्लैक ऑप्शन हैं। दोनों ही मोटरसाइकिल सिग्नेचर ऑरेंज फ्रेम के साथ आती हैं। इसके बाद सबसे किफायती RC 125 है। इसमें नए काले और नारंगी और ब्लू और नारंगी रंग के पैलेट मिलते हैं। दोनों रंग विकल्प चमकदार काले पहियों और फ्रेमों और गहरे रंग की स्क्रीन के साथ तैयार किए गए हैं।

    भारत में कब होगी लॉन्च?

    ध्यान देने वाली बात है कि RC रेंज में मैकेनिकल तौर पर कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। कहा गया है कि इसी साल के अंत तक भारत में नए कलर स्कीम के साथ इन्हें लॉन्च किया जा सकता है।

    इस बाइक पर काम कर रही KTM

    वर्तमान समय में केटीएम नई पीढ़ी की RC 390 and 390 Adventure पर काम कर रही है। आगामी बाइक आकार में छोटी और नए फ्रेम पर आधारित होगी। इनमें जो इंजन दिया जाएगा वह शक्ति के मामले में और भी मजबूत होगा। वर्तमान में उपलब्ध 399 सीसी का इंजन 45bhp की शक्ति और 39nm का टॉर्क पैदा करता है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Citroen का सेफ्टी पर पूरा फोकस, 6 एयरबैग के साथ आएंगी सभी गाड़ियां; जानिए डिटेल