Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Best Selling Bikes In November 2023: नवंबर में सबसे ज्यादा बिकीं ये मोटरसाइकिलें, लिस्ट में टॉप पर रहा Hero

    Updated: Sun, 24 Dec 2023 09:07 AM (IST)

    Top-3 Best Selling Bikes In November 2023 क्या आप भी अपने लिए एक नई मोटरसाइकिल खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए पिछले महीने सबसे अधिक ब ...और पढ़ें

    पिछले महीने सबसे अधिक बिकने वाली टू -व्हीलर की डिटेल्स लेकर आए हैं।
    पिछले महीने सबसे अधिक बिकने वाली टू -व्हीलर की डिटेल्स लेकर आए हैं।

    नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में इस समय टू -व्हीलर की डिमांड दिन पर दिन काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। कुछ लोगों का पहला वाहन टू -व्हीलर ही होता है। क्या आप भी अपने लिए एक नई मोटरसाइकिल खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए पिछले महीने सबसे अधिक बिकने वाली टू -व्हीलर की डिटेल्स लेकर आए हैं। चलिए आपको इसके बारे में और भी अधिक जानकारी देते हैं।

    Hero Splendor

    इंडियन मार्केट में हीरो आज से ही नहीं लोगों के दिलो पर कई समय से राज करते आ रही है। लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। लेकिन सालाना आधार पर देखें तो इसके सेल में मामूली गिरावट देखने को मिली है। इसके बाद भी ये पहले नंबर पर मौजूद है। नवंबर 2023 में हीरो स्प्लेंडर की 2,50,786 यूनिट्स बिकी हैं जबकि नवंबर 2022 में इसकी कुल 2,65,588 यूनिट्स की सेल हुई है। इसमें सालाना आधार पर 5.57 परसेंट की ब्रिकी घटी है।

    Honda Shine

    होंडा शाइन दूसरी सबसे अधिक बिकने वाली बाइक में से एक है। इसकी ब्रिकी सालाना आधार पर 35.64% की पॉजिटिव बढ़ोतरी हुई है। होंडा शाइन की 2022 नवंबर महीने में कुल 1,14,965 यूनिट्स की सेल हुई थी। जो इस साल 2023 नवंबर महीने में बढ़कर 1,55,943 यूनिट्स तक पहुंच गई है। आपको बता दें, कि होंडा  भारत में दूसरी सबसे अधिक बाइक सेल करने वाली कंपनी में से एक है।

    Bajaj Pulsar

    बजाज भारतीय बाजार में तीसरी सबसे अधिक बाइक सेल करने करने वाली कंपनी में से एक है। पल्सर सीरीज में अलग-अलग कई मोटरसाइकिल मौजूद है। इसके साथ ही नवंबर 2023 में इसकी कुल 1,30,403 यूनिट्स की सेल रही है। आपको बता दें, साल 2022 में इसकी कुल 72,735 यूनिट्स की सेल हुई थी। सालाना आधार पर इसकी ब्रिकी कुल 79.28%  बढ़ी है।

    खबरें और भी