Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    होंडा के सबसे अधिक बिकने वाले स्कूटर Activa 6G में क्या कुछ खास, यहां पढ़ें अधिक डिटेल्स

    Updated: Sat, 30 Dec 2023 02:41 PM (IST)

    Honda Activa 6g इस स्कूटर में कुल blue red yellow black white और grey का कलर ऑप्शन मिलता है।भारतीय बाजार में activa की सेल काफी अधिक रही है। ये होंडा ...और पढ़ें

    भारतीय बाजार में activa की सेल काफी अधिक रही है।
    भारतीय बाजार में activa की सेल काफी अधिक रही है।

    ऑटो डेस्क,नई दिल्ली। इन दिनों मार्केट में कई तरह के स्कूटर्स मौजूद है और लोग आज के समय में स्मार्ट स्कूटर ही खरीदना पसंद करते हैं। आज के समय में मार्केट में कई शानदार स्कूटर मौजूद है। मार्केट में किफायती कीतम में कई पेट्रोल वाले स्कूटर मौजूद है जो अच्छी माइलेज भी देते हैं।

    इस खबर के माध्यम से आज हम आपके लिए एक शानदार स्कूटर की जानकारी लेकर आए हैं। जो लुक वाइज भी स्टाइलिश है, मोबाइल कनेक्टिविटी और डिस्क ब्रेक भी मिलता है। हम बात Honda Activa 6G की कर रहे हैं। चलिए आपको इसके बारे में और भी अधिक जानकारी देते हैं।

    Honda Activa सेल्स

    भारतीय बाजार में activa की सेल काफी अधिक रही है। ये होंडा का सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल है। इस स्कूटर में कई वेरिएंट मिलते हैं। बीते नवंबर की ही बात करें तो इस स्कूटर की कुल 196055 यूनिट्स सेल हुई है। वहीं नवंबर 2022 में इसकी कुल 175084 यूनिट्स की सेल हुई थी।

    Honda Activa 6G

    यह कंपनी की नई जनरेशन की स्कूटर है। इसमें कुल 9 वेरिएंट मिलते हैं। इस स्कूटर में 109.51 सीसी का इंजन मिलता है। वहीं पेट्रोल स्कूटर में कुल 5.3 लीटर का फ्यूल कैपेसिटी भी मिलता है। इस स्कूटर में ट्यूबलेस टायर भी मिलता है। ये स्कूटर 47 kmpl तक की माइलेज देता है। ये एक हाई स्पीड स्कूटर है। इसमें 85 Kmph की टॉप स्पीड मिलती है।

    खबरें और भी

    कलर ऑप्शन

    इस स्कूटर में कुल blue, red, yellow, black, white और grey का कलर ऑप्शन मिलता है। ये स्कूटर 7.73 bhp की मैक्सिमम पावर जनरेट करता है। इस स्कूटर की शुरुआती कीमत 74,536 रुपये है। इसके दोनों टायरों में ड्रम ब्रेक मिलता है। इसके साथ ही इसमें कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। जिसके कारण तेज रफ्तार में ब्रेक लगाने पर स्कूटर को कंट्रोल करना आसान होता है।