यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Honda NX500 के लिए शुरू हुई भारत में डिलीवरी, जानिए इंजन और कीमत की सभी डिटेल
यह प्रीमियम मल्टी-सिलेंडर एडीवी बाइक भारत में होंडा के विस्तारित मल्टी-सिलेंडर पोर्टफोलियो का हिस्सा है। इसकी कीमत 5 लाख 90 हजार एक्सशोरूम से शुरू होत ...और पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। पिछले महीने Honda NX500 मोटरसाइकिल को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया था। अब आखिरकार टेक-लोडेड NX500 के लिए निर्माता ने आधिकारिक बुकिंग स्वीकार करना शुरू कर दिया है। इसे इच्छुक ग्राहक सीबीयू-रूटेड मोटरसाइकिल को अधिकृत डीलरशिप से या होंडा की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।
Honda NX500 के लिए शुरू हुई डिलीवरी
यह प्रीमियम मल्टी-सिलेंडर एडीवी बाइक भारत में होंडा के विस्तारित मल्टी-सिलेंडर पोर्टफोलियो का हिस्सा है। इसकी कीमत 5.90 लाख रुपये एक्सशोरूम से शुरू होती है। बाइक को ADV लाइन-अप में CB500X के प्रतिस्थापन के रूप में पेश किया गया है।
इसका खुलासा पिछले साल EICMA 2023 में किया गया था। यह तीन कलर्स में ग्रांड प्रिक्स रेड, मैट गनपाउडर ब्लैक मेटैलिक और पर्ल होराइजन व्हाइट में आती है। इसके लिए अब डिलीवरी शुरू हो चुकी है। आइए इसके इंजन और अन्य खूबियों के बारे में जान लेते हैं।
इंजन

इसमें 471cc पैरेलल-ट्विन इंजन प्रदान किया गया है। यह यूनिट 8,600 आरपीएम पर 47 बीएचपी की अधिकतम शक्ति और 6,500 आरपीएम पर 43 एनएम पीक टॉर्क पैदा कर करती है। इंजन को 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जिसमें एक स्लिपर क्लच भी है।
खबरें और भी
फीचर्स
बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक नई 5 इंच टीएफटी इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन है, जो कॉल नियंत्रण, म्यूजिक कंट्रोल और नेविगेशन जैसी सुविधाएं प्रदान करती है, जो सीबी500एक्स की एलसीडी यूनिट पर एक महत्वपूर्ण अपग्रेड है। इस बाइक में यूएसडी टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, फ्रंट व्हील्स के लिए डुअल डिस्क ब्रेक सेटअप और अधिक आकर्षक डिजाइन मिलता है।