यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
KTM Duke 390 की नई जनरेशन बाइक से इस साल उठेगा पर्दा, जानें संभावित कीमत और फीचर्स
New Gen KTM Duke 390 बाइक के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। उम्मीद है कि इसे इस साल की तिमाही में लॉन्च कर दिया जाएगा। साथ ही अपकमिंग ड्यूक बाइक ...और पढ़ें

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। बाइक निर्माता कंपनी केटीएम (KTM) घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नई पीढ़ी के ड्यूक 390 (New Gen KTM Duke 390) को लाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसी साल जनवरी में इसकी टेस्टिंग शुरू की गई थी और अब खबर है कि इसकी लॉन्चिंग साल की पहली तिमाही में की जा सकती है। वहीं, वैश्विक शुरुआत दूसरी तिमाही में होने की उम्मीद है। तो चलिए जानते हैं कि इस अपकमिंग बाइक में कौन-से फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

KTM Duke 390 का इंजन
जानकारी के मुताबिक, नई ड्यूक 390 में पहले 373.2cc का इंजन दिया गया था, जिसे बढ़ाकर 399cc का किए जाने की उम्मीद है। यह इंजन 9,000rpm पर 43bhp की पावर और 7,000rpm पर 37Nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। टेस्टिंग के दौरान बिल्कुल नए इंजन कवर को भी देखा गया है, जिसके साथ नए ट्विन फैन रेडिएटर भी हैं। ट्रांसमिशन के लिए इस नई बाइक में 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्ट को रखे जानें की उम्मीद है।
KTM Duke 390 का लुक
डिजाइन की बात करें तो केटीएम ड्यूक 390 में शार्प एंगल देखने को मिलता है, जो इसे मौजूदा मॉडल की तुलना में तेज बनाते हैं। बॉडी पैनल, फ्यूल टैंक एक्सटेंशन, सुडौल हेडलैंप फिनिश और टेल सेक्शन को बोल्ड रखा गया है। छोटे डीआरएल, चमकीला बेज़ेल, अपडेटेडफ्रंट-एंड फ्रंट-एंड अपकमिंग बाइक के लुक को और शानदार बनाते हैं।
कई शानदार फीचर्स मिल सकते देखने
KTM Duke 390 को लेटेस्ट फीचर्स के रूप में कई सुविधाओं से लैस किए जाने की उम्मीद है। डुअल-चैनल ABS सिस्टम, ट्रैक्शन कंट्रोल, कॉर्नर ABS फंक्शन, एडजस्टेबल क्लच और ब्रेक लीवर, बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर जैसे फीचर्स को बेहतर राइडिंग के लिए रखा गया है। वहीं, साथ में मोनोशॉक पोजीशन ऑफसेट नया स्विंगआर्म भी होगा
खबरें और भी
KTM Duke 390 की संभावित कीमत
इस बात में कोई शक नहीं है की नई जनरेशन वाली KTM Duke 390 बाइक को मौजूदा मॉडल्स से ज्यादा कीमत पर उतारा जाएगा। एक तरफ जहां मौजूदा मॉडल की कीमत 2.96 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है। अपकमिंग ड्यूक की कीमत लगभग 3.4 लाख रुपये हो सकती है।