Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    1.25 लाख रुपये में लॉन्च हुआ ये दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर, 4 सेकंड से कम में पकड़ लेगा 40 की स्पीड

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi Chaturvedi
    Updated: Wed, 22 Feb 2023 06:26 PM (GMT+05:30)

    River का इलेक्ट्रिक स्कूटर 1.25 लाख (एक्स-शोरूम बेंगलुरु) में लॉन्च किया है। कंपनी ने इसके स्कूटर का डिजाइन काफी दमदार बनाया है। अन्य मॉडलों की तुलना ...और पढ़ें

    1.25 लाख रुपये में लॉन्च हुआ ये दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर
    1.25 लाख रुपये में लॉन्च हुआ ये दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय बाजार में ईवी स्टार्टअप वाहन निर्माता कंपनी River ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया है, जिसकी कीमत1.25 लाख (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) है। कंपनी ने इस स्कूटर का डिजाइन काफी दमदार बनाया है। इस स्कूटर के लिए बुकिंग पहले से ही चालू है। स्टार्टअप कंपनी  को 2025 तक इस नए हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक लाख यूनिट बेचने की उम्मीद है।

    River इलेक्ट्रिक स्कूटर डिजाइन

    डिजाइन की बात करें तो, रिवर इंडी को बाजार में उपलब्ध अन्य मॉडलों की तुलना में एक दमदार फ्रंट लुक मिलता है। इसमें इंटीग्रेटेड एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स के साथ डुअल फ्रंट एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं। इसमें पूरी तरह से डिजिटल छह इंच का कलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर,20 इंच का फुटबोर्ड और एलईडी टेल लाइट्स भी हैं। यह 14 इंच के ब्लैक मिश्र धातु पहियों पर चलता है।

    ब्रेकिग सिस्टम

    फ्रंट व्हील में 240 मिमी डिस्क ब्रेक मिलता है, जबकि पीछे 200 मिमी डिस्क मिलता है। सस्पेंशन ड्यूटी के लिए, स्कूटर में फ्रंट में टेलिस्कोपिक सेटअप और रियर में ट्विन हाइड्रॉलिक सिस्टम मिलता है।इस स्कूटर के सीट की ऊंचाई 770 मिमी है  और 14 इंच के पहिए इसे यामाहा एरोक्स और अप्रिलिया SR160 के समान बनाते हैं।

    बैटरी पैक

    ईवी स्टार्टअप कंपनी का दावा है कि रिवर इंडी में 12-लीटर ग्लव बॉक्स के साथ 43-लीटर अंडर-सीट बूट स्पेस है। इनमें दोनों तरफ पैनियर माउंट और बैग हुक शामिल हैं। स्कूटर में पार्क असिस्ट, डुअल यूएसबी पोर्ट आदि मिलते हैं। पावरट्रेन के रूप में, रिवर इंडी को IP67-रेटेड 4 kWh बैटरी पैक से पावर मिलती है जो 6.7 kWh इलेक्ट्रिक मोटर को रेस प्रदान करती है, जो 26 Nm का टार्क जनरेट करती है।

    खबरें और भी

    स्पीड 

    ईवी 3.9 सेकंड में 0-40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चल सकती है। स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 120 किमी की रेंज प्रदान करता है। स्कूटर पांच साल / 50,000 किलोमीटर की वारंटी के साथ आता है। 

    ये भी पढ़ें-

    कलर तो बहुत हैं लेकिन ज्यादातर लोगों की पसंद सफेद रंग की कार, जानिए क्या है इसका कारण

    ईवी में चार्जिंग की दिक्कत तो सीएनजी कार में बूट स्पेस की परेशानी, जानिए दोनों के नफा-नुकसान की कहानी