Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Royal Enfield Classic 350 खरीदने की है चाहत तो चुकाने पड़ेगें इतने पैसे, जानिए वेरियंट और कीमत

    By Jagran NewsEdited By: Anand Pandey
    Updated: Sun, 19 Mar 2023 08:25 PM (GMT+05:30)

    Royal Enfield Classic 350 की अलग-अलग वेरियंट और कलर ऑप्शन के साथ कीमत भी बदल जाती है। कंपनी इसे कुल 2 वेरिंयट और 15 कलर ऑप्शन के साथ भारतीय बाजार में ...और पढ़ें

    Royal Enfield Classic 350 all variants price and color
    Royal Enfield Classic 350 all variants price and color

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। अगर आप Royal Enfield Classic 350 खरीदना चाहते हैं और इसके वेरियंट व कीमत को लेकर कन्फ्यूजन में है तो ये आर्टिकल आपके बहुत काम का है। हम आपको बताने जा रहे हैं कि इसकी शुरुआती कीमत क्या है और ये अधिकतन कितने रुपये तक जाती है। साथ ही ये भी जानेंगे कि इसे कितने वेरियंट में पेश किया जाता है। 

    Royal Enfield Classic 350 के वेरियंट, रंग विकल्प और कीमत 

    कंपनी classic 350 को कुल दो वेरियंट में बेचती है। पहला है सिंगल चैनल एबीएस और दूसरा डुअल चैनल। इसके रंग विकल्प की बात करें तो ये बाइक सिंगल चैनल एबीएस के साथ कुल 6 और डुअल चैनल के साथ 9 कलर ऑप्शन के साथ आती है। अलग-अलग रंग विकल्प के साथ इसकी कीमत भी बदल जाती है। आइए आपको  सभी रंग के साथ Royal Enfield Classic 350 की कीमत बताते हैं। 

    सिंगल चैनल ABS

    सबसे पहले सिंगल चैनल ABS के साथ आने वाले रंग विकल्प के बारे में जान लेते हैं। कंपनी सिंगल चैनल ABS में Royal Enfield Classic 350 को 9 कलर विकल्प के साथ विभिन्न कीमतों पर बेचती है। Royal Enfield Classic 350 रेडिच रेड कलर में लगभग 1,90,092 रुपए, रेडिच ग्रे कलर में 1,90,092 रुपए, रेडिच सेज ग्रीन कलर में 1,90,092 रुपए, हॉल्क्योन ब्लैक कलर में 1,92,890 रुपए, हॉल्क्योन ग्रीन कलर में 1,92,890 रुपए, हॉल्क्योन ग्रे कलर में 1,92,890 रुपए की कीमत पर उपलब्ध है।

    नोट- उपर्युक्त एक्स शोरूम कीमतें Royal Enfield Classic 350 के सिंगल चैनल ABS वेरियंट के सभी कलर विकल्प की हैं।

    डुअल चैनल ABS

    कंपनी Royal Enfield Classic 350 के डुअल चैनल ABS वेरियंट को कुल 9 कलर ऑप्शन के साथ अलग-अलग कीमतों पर बेचती है। कंपनी इसके डुअल चैनल ABS वेरियंट को हॉल्क्योन ब्लैक कलर में 1,98,971 रुपए, हॉल्क्योन ग्रीन कलर में 1,98,971 रुपए, हॉल्क्योन ग्रे कलर में 1,98,971 रुपए, सिंगल डेसर्ट सैंड कलर में 2,10,385 रुपए, सिंगल मार्श ग्रे कलर में 2,10,385 रुपए, डार्क स्टील्थ ब्लैक कलर में 2,17,588 रुपए, डार्क गनमेटल ग्रे कलर में 2,17,588 रुपए, क्रोम रेड कलर में 2,21,297 रुपए और क्रोम ब्रॉंज कलर में 2,21,297 रुपए की एक्स शोरूम कीमत पर बेचती है।

    खबरें और भी

    डिस्क्लेमर- कंपनियांं गाड़ुियों के रेट में बदलाव करती रहती हैं। सही कीमत के लिए निकटतम शो-रूम जाकर पता करें।