Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Royal Enfield Classic 350 अब फ्लैक्स फ्यूल से भरेगी रफ्तार! कम कीमत में होगी ईको-फ्रेंडली राइडिंग

    Updated: Wed, 07 Feb 2024 09:30 AM (IST)

    वाहन निर्माता रॉयल एनफील्ड ने Classic 350 को फ्लैक्स फ्यूल ऑप्शन के साथ भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में पेश किया है। इस बाइक के लॉन्च के बारे में ...और पढ़ें

    फ्लैक्स फ्यूल ऑप्शन के साथ आएगी Royal Enfield Classic 350
    फ्लैक्स फ्यूल ऑप्शन के साथ आएगी Royal Enfield Classic 350

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2024 में रॉयल एनफील्ड ने आगामी फ्लैक्स फ्यूल बाइक का अनावरण किया है। कंपनी की यह बाइक पेट्रोल से नहीं बल्कि फ्लैक्स फ्यूल के दम पर रफ्तार भरेगी। यह इंजन 85% इथेनॉल मिश्रण का उपयोग कर सकता है और इसका पावर आउटपुट 20 एचपी और 27 एनएम टॉर्क है। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

    फ्लैक्स फ्यूल किसे कहते हैं?

    फ्लेक्स फ्यूल (Flex Fuel) को अल्कोहल बेस फ्यूल के नाम से भी जानते हैं। इसे गन्ने या मक्का जैसे नवीकरणीय स्रोतों से तैयार किया जाता है। सटीक इथेनॉल सामग्री (आमतौर पर 10% और 85% के बीच) को उपलब्धता और नियमों के आधार पर समायोजित किया जा सकता है।

    Classic 350 फ्लैक्स फ्यूल इंजन

    इसके इंजन के बारे स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि ये 350cc इंजन पेट्रोल और इथेनॉल के मिश्रण का उपयोग कर सकता है और कंपनी द्वारा साझा की गई एक स्पेक शीट के अनुसार भविष्य का यह मॉडल 85 प्रतिशत तक इथेनॉल मिश्रण पर चलने में सक्षम होगा। इस इंजन की क्षमता 20 एचपी और 27 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करने की होगी। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ पेश किया जाएगा।

    कब होगी लॉन्च?

    वाहन निर्माता के द्वारा फिलहाल मॉडल के लिए कोई लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। लेकिन इसके अगले साल किसी समय आने की उम्मीद की जा रही है। ध्यान रखने वाली बात है कि भारत में कई मॉडल उपलब्ध हैं जो ई20 पेट्रोल (20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण) पर चल सकते हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- New Kia Seltos ने केवल 7 महीनों में पार किया 1 लाख यूनिट बुकिंग का आंकड़ा, सबसे ज्यादा इस वेरिएंट की मांग