OLA को पछाड़ Greaves ने टॉप 5 में बनाई अपनी जगह, बिक्री में आया 33% का गजब का उछाल
Greaves Electric Mobility: इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाजार में बड़ा उलटफेर हुआ है. ग्रीव्स इलेक्ट्रिक ने बिक्री में Ola को पीछे छोड़कर टॉप 5 में अपनी जगह ब ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बाजार में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। फरवरी 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Greaves Electric Mobility) अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचने के मामले में पांचवें नंबर पर आ गई है. इस कंपनी के फरवरी महीने में 4,478 गाड़ियां बेचीं और दिग्गज कंपनी ओला (Ola Electric) को पीछे छोड़ दिया। इसी दौरान ओला इलेक्ट्रिक केवल 3,891 गाड़ियां ही बेच पाया है।
इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार का ताजा हाल
भले ही OLA Electric पूरे साल की कुल बिक्री में अभी भी आगे है लेकिन फरवरी का महीना उसके लिए पिछले 4 सालों में सबसे खराब रहा। दूसरी तरफ, ग्रीव्स इलेक्ट्रिक की मांग बहुत तेजी से बढ़ी है। साल 2026 के शुरुआती 2 महानों में ही इसकी बिक्री पिछले साल के मुकाबले 33% तक बढ़ गई है।
अभी की टॉप 5 कंपनियां कौन सी हैं?
आज के समय में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचने वाली सबसे बड़ी 5 कंपनियां ये हैं- TVS, Bajaj, Ather, Hero Vida और GEM। साथ ही आपको बता दें कि, ग्रीव्स इलेक्ट्रिक कंपनी ने 2024 की मंदी के बाद जबरदस्त वापसी की है और मार्च के अंत तक 2,75,000 गाड़ियां बेचने का रिकॉर्ड बनाने वाली है।
.@GreavesElectric mobility out sells Ola for the first time in February 2026:
— Autocar India (@autocarindiamag) March 2, 2026
Tap below for the full list:https://t.co/hqPKE6EZBQ
ग्रीव्स और एम्पीयर की भविष्य की योजना
अपनी रफ्तार को बनाए रखने के लिए कंपनी ने कुछ बड़े ऐलान किए हैं। कंपनी साल 2027 में अपनी छठी पीढ़ी (6th Generation) का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने वाली है। इस नए स्कूटर को खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो अभी 1 लाख रुपए से कम वाले पेट्रोल स्कूटर चलाते हैं। कंपनी चाहती है कि लोग पेट्रोल छोड़कर इलेक्ट्रिक अपनाएं.
अभी के लिए क्या है ऑप्शन?
अभी की बात करें तो कंपनी के पास हर बजट के लिए स्कूटर है। सबसे किफायती विकल्पों की बात करें तो Reo 80 है जो AUTOCAR INDIA के मुताबिक मात्र 59,900 में आती है। इसके अलावा एम्पीयर नेक्सस (Nexus) जिसकी कीमत 1,19,900 है।